Monday, February 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयमोदी का मोर प्रेम ! ‘मोर चहकता, मौन महकता’

मोदी का मोर प्रेम ! ‘मोर चहकता, मौन महकता’

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक बेहद दिलचस्प तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह राष्ट्रीय पक्षी मोर को दाना चुगाते नजर आ रहे हैं। मोर के साथ मोदी की दोस्ती बेहद खास है। जिस पर प्रधानमंत्री ने सुंदर कविता भी पोस्ट की है। जो इस प्रकार हैं-

modi-1

भोर भयो, बिन शोर,
मन मोर, भयो विभोर,
रग-रग है रंगा, नीला भूरा श्याम सुहाना,
मनमोहक, मोर निराला।

रंग है, पर राग नहीं,
विराग का विश्वास यही,
न चाह, न वाह, न आह,
गूँजे घर-घर आज भी गान,
जिये तो मुरली के साथ
जाये तो मुरलीधर के ताज।

जीवात्मा ही शिवात्मा,
अंतर्मन की अनंत धारा
मन मंदिर में उजियारा सारा,
बिन वाद-विवाद, संवाद
बिन सुर-स्वर, संदेश
मोर चहकता मौन महकता।

ये मोर प्रधानमंत्री आवास पर ही रहता है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री आवास के पास बाग में घूमता नजर आ चुका है। पीएम मोदी की सुबह की सैर के दौरान नियमित रूप से टहलने के बाद मोरों को दाना खिलाते हैं। तस्वीर पीएम मोदी के निवास स्थान सात लोक कल्याण मार्ग की हैं।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments