03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

वन मंत्री से फिर मिले रबड़ फैक्ट्री श्रमिक नेता, हाईवे में ली गई भूमि के मुआवजे से अंतरिम राहत दिलाने पर जोर

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। 25 साल से बंद पड़ी रबड़ फैक्ट्री के विस्थापित श्रमिकों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को फिर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरूण कुमार सक्सेना से बरेली में उनके कैंप कार्यालय में मिला और हाईवे में अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे की रकम में से विस्थापित श्रमिकों को अंतरिम राहत राशि तत्काल दिलवाने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री डॉ. अरुण कुमार को ज्ञापन देकर पिछले 25 सालों से आर्थिक तंगी, भुखमरी, बेरोजगारी का दंश झेल रहे रबड़ फैक्ट्री के विस्थापित कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवारों की समस्याओं की तरफ उनका ध्यान खींचा। कहा- पिछले दिनों बरेली में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के समक्ष समस्याएं रखने के बावजूद अभी तक कोई सार्थक परिणाम नहीं मिले हैं।

साथ ही मुख्य सचिव को संबोधित एक अन्य ज्ञापन भी मंत्री को सौंपकर मांग की कि फैक्ट्री के सैकड़ों विस्थापित श्रमिकों को हाईवे मे अधिग्रहीत रबड़ फैक्ट्री की ज़मीन की बरेली ट्रेजरी मे जमा मुआवजा राशि से अन्तरिम राहत प्रदान की जाए। बताया कि इसी सितम्बर माह मे तंगहाली के शिकार 4 विस्थापित श्रमिकों की असमय मृत्यु हो चुकी है। मामला लम्बित रहने पर कई और श्रमिक भी अकाल मृत्यु के शिकार बन सकते हैं। ढाई दशक के लंबे अरसे में  600 से अधिक विस्थापित श्रमिक पहले ही असमय मृत्यु के मुंह नें जा चुके हैं। इसलिए ज्ञापन पर मानवीय आधार पर गम्भीरतापूर्वक विचार किया जाए।

मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने श्रमिक नेताओं को आश्वस्त दिया कि वह लगातार प्रमुख सचिव के सम्पर्क में हैं। रबड़ फैक्टरी सरकार की प्राथमिकता पर है और बकाया भुगतान शीघ्र कराने तथा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना की दिशा में भी काम तेजी से चल रहा है। प्रतिनिधिमंडल में एस एंड सी यूनियन के महामंत्री अशोक कुमार मिश्रा और सतीश रोहतगी, अनिल गुप्ता, सन्त प्रकाश शर्मा, आरसी शर्मा आदि शामिल रहे।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img