03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कोटद्वार मेंं टायल्स कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर 15 लाख की डकैती

Spread the love
  • दीवार फांदकर घर में घुसे पांच हथियारबंद डकैतों ने दिया सनसनीखेज वारदात को अंजाम, शहर में दहशत

एफएनएन, कोटद्वार: कोटद्वार में टाइल्स कारोबारी के घर शुक्रवार सुबह हुई डकैती से इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ बदमाशों ने सितापुर निवासी एक उद्योगपति के घर में घुसकर 15 लाख रुपये की.डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला।

पुलिस के अनुसार, सीताबपुर निवासी प्रमोद प्रजापति की हरिद्वार में टाइल्स फैक्ट्री है। कोटद्वार स्थित उनके आवास में उनकी माता फूलो देवी, पत्नी मनेस और पुत्री मानसी रहते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे घर की दीवार फांदकर पांच हथियारबंद बदमाश घुसे और घर में मौजूद तीनों महिलाओं के हाथ बांध दिए। साथ ही उनके मुंह पर भी टेप चिपका दिया।

करीब 40 मिनट तक बदमाशों ने पूरा घर खंगाला और घर से 15 लाख रुपये की नगदी और जेवर लेकर चलते बने। जाने से पूर्व बदमाशों ने प्रमोद की माता के हाथ खोल दिए। साथ ही तीनों महिलाओं को कमरे में बंदकर दिया। बदमाशों के घर से निकलने के बाद मनेस ने घटना की सूचना प्रमोद को दी। वहीं, प्रमोद से मिली सूचना के बाद आस पड़ोस के परिचित घर में पहुंचे।

सूचना मिलते ही एसपी प्रदीप कुमार राय, सीओ अनिल जोशी, एसएचओ नरेंद्र सिंह बिष्ट और एसओजी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चेक पोस्ट पर चेकिंग तेज कर दी है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। श्रीनगर से एफएसएल टीम को भी कोटद्वार बुलाया गया है। डकैैती की इस सनसनीखेज वारदात से पूरे शहर और इलाके भर में भारी दहशत का माहौल बन गया है। पीड़ित कारोबारी प्रमोद ने बताया कि डकैतों ने 15 लाख रुपए की कीमत के गहनों और नगदी पर हाथ साफ किया है।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img