कोश्यारी का कद और बढ़ा, गोवा राज्यपाल का भी प्रभार मिला

एफएनएन, दिल्ली : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का कद और बढ़ गया है। उन्हें गोवा के राज्यपाल का भी प्रभार सौंपा गया है।गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का तबादला करके उन्हें मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। यह आदेश राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जारी किया है। ये नियुक्ति उस दिन से अमल में आएगी जिस दिन राज्यपाल अपना कार्यभार संभालेंगे। गोवा से पहले मलिक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का कार्यभार संभाल चुके हैं। बाद में उन्हें गोवा के उपराज्यपाल का जिम्मा सौंपा गया था। अब वे मेघालय के राज्यपाल के तौर पर मिली जिम्मेदारी का वहन करेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले सत्यपाल मलिक की नियुक्ति भाजपा ने पहले बिहार के राज्यपाल के तौर पर की थी। 2018 में उन्हें जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का कार्यभार सौंपा गया था। उनके रहते ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया गया जिसमें उनकी अहम भूमिका थी। जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद उन्हें गोवा का उपराज्यपाल बनाया गया था। उन्होंने मृदुला सिन्हा का स्थान लिया।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img