03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक

एफएनएन, नई दिल्ली: भारत के जाने-माने ऑटोमोबाइल उद्योगपति और सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर का गुरुवार को इंग्लैंड में निधन हो गया. वे 50 वर्ष की उम्र के आसपास थे. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई, जिसके बाद उन्हें तेज एलर्जिक रिएक्शन हुआ और दिल का दौरा पड़ गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके.

प्रसिद्ध बिजनेस कंसल्टेंट सुहेल सेठ ने उनके निधन की जानकारी दी और सोशल मीडिया पर शोक जताया. उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा संजय कपूर के निधन से बेहद दुखी हूं. आज इंग्लैंड में उनका निधन हो गया. यह एक अपूरणीय क्षति है. उनके परिवार और संजय कपूर टीम को मेरी गहरी संवेदनाएं. ओम् शांति.”

एयर इंडिया हादसे पर था उनका आख़िरी पोस्ट
निधन से कुछ घंटे पहले ही संजय कपूर ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे पर शोक जताते हुए एक पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया हादसे की खबर दिल तोड़ने वाली है. मेरी प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति दें.

उनकी यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर भावनात्मक रूप से वायरल हो रही है, और यूज़र्स लिख रहे हैं, कुछ घंटे पहले आप दूसरों के लिए प्रार्थना कर रहे थे, अब सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं जिंदगी सच में बहुत अनिश्चित है.

फिल्मी जुड़ाव भी रहा
संजय कपूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे. दोनों की शादी से दो बच्चे हैं बेटी सामायरा (2005) और बेटा कियान (2011). इस जोड़े ने 2014 में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी थी और 2016 में उनका तलाक फाइनल हुआ था. बाद में संजय ने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की.

खेल और जीवनशैली से था गहरा लगाव
संजय को पोलो और घुड़सवारी से बेहद लगाव था. वे कई अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में हिस्सा लेते रहे थे. इंग्लैंड में हुए इसी पोलो इवेंट के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और यह हादसा हुआ. सोना कॉमस्टार और उनके परिवार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img