03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

फरीदपुुर में जमकर चले लाठी-डंडे, छतों से पथराव, ईंट मारकर वृद्धा की हत्या, चार घायल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। थाना व कस्बा फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला मिर्धान में बुधवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में बड़ा बवाल हो गया। इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चले। छतों से हुए पथराव में एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फरीदपुर में छत से पत्थर बरसाता एक उत्पाती

मिर्धान मोहल्ले के बीसलपुर रोड की एक पक्ष की महिला नूर बानो ने फरीदपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार देर रात मोहल्ले के ही फरजंद अली, इसरार, आरिफ, शान मोहम्मद, आविया आदि एकजुट होकर उसके मकान पर आकर गालियां देते हुए ललकारने लगे। पति बाबू व उनके भाई सबुद्दीन ने इसका विरोध किया तो सभी लाठी-डंडों से मार-पीट करने लगे। आरोपियों ने अपने मकान की छत से जमकर ईंट-पत्थर भी फेंके।

अंधाधुंध पथराव के बीच महिला की वृद्ध सास वुनक्का (65) अपने बेटे को बचाने आईं, तो आरोपियों ने उनके सिर पर ईंट मार दी। बड़ा घाव होने पर वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। आरोपी उन्हें मरा समझकर फरार हो गए। परिजन बेसुध वृद्धा को लेकर थाने लेकर पहुचे। पुलिस ने उन्हें सीएचसी भिजवाया।

जिला अस्पताल में तोड़ा दम,दूसरे पक्ष के भी जख्मी

वृद्धा की हालत नाजुक होने पर सीएचसी से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाबू को भी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि उन्हें भी चोंटें आई हैं।

एफआईआर दर्ज, जल्द होंगी गिरफ्तारियां

एक पक्ष की पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। तफ्तीश की जा रही है। सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। पुलिस दबिश दे रही है।
-रामसेवक, फरीदपुर थाना प्रभारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Monsoon तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

एफएनएन, उत्तराखंड : Chardham Yatra Monsoon उत्तराखंड के मुख्य...

Azam Khan को बड़ा झटका, कोर्ट ने 7 साल की सजा बढ़ाकर की 10 साल

एफएनएन, रामपुर : Azam Khan समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ...

Hemkund Sahib के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Hemkund Sahib उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध...

Uttarakhand Voter List Freeze, 15 सितंबर तक नए वोटर नहीं जुड़ेंगे

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Voter List Freeze उत्तराखंड में...

Chief Election आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे उत्तरकाशी, हर्षिल पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Chief Election मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन...

Topics

Rudrapur 3 School Girls Missing, स्कूल छुट्टी के बाद नहीं लौटीं घर

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur 3 School Girls Missing ट्रांजिट...

Fake Medicine Factory पर STF का छापा, फैक्टरी सील

एफएनएन, उत्तराखंड : Fake Medicine Factory कोटद्वार में नकली...

Heroin Seized : भिवानी से 36 करोड़ की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

एफएनएन, गुरुग्राम : Heroin Seized हरियाणा की स्पेशल टास्क...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img