Tag: died

नहीं रहे ‘साहित्य सुरभि’ साहित्यिक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष और बरेली में काव्य के छतनार वटवृक्ष राममूर्ति गौतम ‘गगन’

27 वर्ष पहले पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल कार्यालय में राजभाषा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद प्रह्लादनगर मढीनाथ में मकान बननवाकर रह रहे थे। सेवानिवृत्ति के कुछ वर्ष बाद ही पत्नी का भी निधन होने पर बिल्कुल अकेले पड़ गए थे। परिवार में इकलौती बेटी ही है जो अपने पति और परिवार के साथ आगरा में रह रही है।

झांसी मेडिकल कॉलेज की विशेष नवजात केयर यूनिट में भीषण अग्निकांड, 10 शिशुओं की मौत, 16 झुलसे

मेडिकल कॉलेज की बिजली काटकर आग को आगे बढ़ने से रोका गया और दमकलों की मदद से 45 शिशुओं को बाहर निकाला गया। इनमें से 16 शिशु बुरी तरह झुलस चुके हैं और मेडिकल टीम इन सबकी जान बचाने की जद्देजहद में जुटी है।

अल्मोड़ा में बस हादसे में अब तक 38 मौतें, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक 40 सीटर बस आज सुबह खाई में गिर गई। गीत जागीर नदी के किनारे गिरी बस में 38 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं।

मीरगंज में हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने ई-रिक्शा को उड़ाया, चालक के उड़े चिथड़े

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। मीरगंज में सिंधौली चौराहे पर शुक्रवार सुबह बेकाबू ट्रक ने हाईवे क्रॉस कर रहे ई-रिक्शा को टक्कर मारकर उड़ा दिया। हादसे में ई-रिक्शा चकनाचूर हो गया और चालक की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

मिर्जापुर में बेकाबू ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से मारी टक्कर, 10 मरे, तीन गंभीर घायल

एफएनएन ब्यूरो, मिर्जापुर। मकान की छत का लेंटर डालकर लौट रहे मजदूरों से भरे ट्रैक्टर को पीछे से एक बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। भयानक हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई। गंभीर घायल तीन मजदूरों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया है। मौके पर एसपी और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी पहुंच गए हैं। शुक्रवार सुबह तक बचाव कार्य जारी था।

Bly. Big Breaking: सिरौली के गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, पांच मकान जमींदोज, तीन मरे, पांच घायल

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में मंगलवार शाम को दीपावली के त्यौहार के लिए आतिशबाजी बनाते वक्त भयंकर विस्फोट से एक मकान और उसके आसपास के पांच घर जमींदोज हो गए। भयावह हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। यह संख्या बढ़ सकती है। दो बच्चे लापता हैं। पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बचाव कार्य कराया जा रहा है।

फतेहगंज पश्चिमी के पास हाईवे पर हादसे में दंपती समेत बाइक सवार तीन लोगों की मौत

एफएनएन ब्यूरो, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के पास हाईवे पर श्रीराधाकृष्ण मंदिर के पास मंगसवार देर रात अचानक पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती और उनकी पुत्री गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

डंपर में उतरे तेज करेंट की चपेट में आकर ठाकुरद्वारा के दो युवकों की दर्दनाक मौत

एफएनएन, बिजनौर/ठाकुुरद्वारा। मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव शरीफ नगर निवासी दो युवकों की सोमवार सुबह जनपद बिजनौर के नूरपुर में डंपर से रेता उतारते समय विद्युत लाइन के तारों की चपेट में आकर करंट लगने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।

डूबेंगे सवा पांच करोड़ निवेशकों के 45000 करोड़?

एफएनएन, नई दिल्ली। पर्ल्स ग्रुप के फाउंडर और 60 हजार करोड़ रूपये से भी ज्यादा के चिटफंड घोटाले को अंजाम देने वाले निर्मल सिंह भंगू की तिहाड़ जेल में न्यायिक अभिरक्षा में मृत्यु हो गई है। गंभीर रूप से बीमार भंगू को तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद पर्ल्स कंपनी में फंसे निर्मल साढ़े पांच करोड़ से भी अधिक निवेशक की मेहनत की गाढ़ी कमाई में से जमा कराई गई 45000 करोड़ रुपये से अधिक की रकम अब उन्हें वापस मिल भी पाएगी?-यह बड़ा सवाल सबके जेहन में गूंज रहा है।

फरीदपुुर में जमकर चले लाठी-डंडे, छतों से पथराव, ईंट मारकर वृद्धा की हत्या, चार घायल

अंधाधुंध पथराव के बीच महिला की वृद्ध सास वुनक्का (65) अपने बेटे को बचाने आईं, तो आरोपियों ने उनके सिर पर ईंट मार दी। बड़ा घाव होने पर वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। आरोपी उन्हें मरा समझकर फरार हो गए। परिजन बेसुध वृद्धा को लेकर थाने लेकर पहुचे। पुलिस ने उन्हें सीएचसी भिजवाया।

Bareilly Breaking: भीषण सड़क हादसे में बर्थडे ब्वाय समेत तीन दोस्तों की मौत, चौथा गंभीर घायल

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 10:40 बजे भीषण हादसे में बेकाबू मिनी ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। इन्हीं में से एक के जन्मदिन की पार्टी मनाकर सभी अपने घर कस्बा शाही लौट रहे थे। हादसे में कार में सवार चौथा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।