Tag: Fareedpur

निलंबित फरीदपुर कोतवाल रामसेवक पर सरकारी पिस्टल, 10 कारतूसों के गबन का मुकदमा भी दर्ज

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। सात लाख रुपये रिश्वत लेकर दो स्मैक तस्करों को छोड़ देने के संगीन इल्ज़ाम में निलंबित हो चुके फरीदपुर कोतवाल रामसेवक के खिलाफ सरकारी पिस्टल और कारतूसों की मैगजीन चोरी का एक और मुकदमा फरीदपुर कोतवाली में दर्ज कराया गया है।

Bareilly: निलंबित फरीदपुर कोतवाल की बर्खास्तगी की तैयारी, एसएसपी ने शासन को भेजी रिपोर्ट

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। कोतवाली फरीदपुर के सस्पेंडेड इंस्पेक्टर रामसेवक की संपत्ति की जांच के वास्ते एसएसपी ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट में राम सेवक द्वारा तैनाती के दौरान रिश्वत की रकम से लखनऊ और अपने गांव में करोड़ों रुपये की संपत्ति बना लेने की बात कही गई है। इंस्पेक्टर के सहयोगी दरोगा और सिपाहियों का नाम भी भ्रष्टाचार के मुकदमे में खोला जा रहा है।

“वर्दी पहने हो…वरना बना देता भूत”, वीडियो वायरल

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। फरीदपुर में टोल प्लाजा पर कहासुनी के बाद भड़के युवक ने डायल 112 के सिपाहियों से बदसलूकी कर दी। कहा- वर्दी पहने हो वरना दो मिनट में भूत बना देता। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bareilly Breaking: फरीदपुर के दो गांवों के लोगों में रास्ते को लेकर खूनी संघर्ष, छह लोग घायल

एफएनएन ब्यूरो,बरेली। फरीदपुर कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों के लोगों के बीच रास्ते पर निकलने को लेकर मंगलवार रात जमकर खूनी संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से सैकड़ों लोगों के बीच खूब लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों से छह लोग गंभीर घायल हुए हैं।

फरीदपुुर में जमकर चले लाठी-डंडे, छतों से पथराव, ईंट मारकर वृद्धा की हत्या, चार घायल

अंधाधुंध पथराव के बीच महिला की वृद्ध सास वुनक्का (65) अपने बेटे को बचाने आईं, तो आरोपियों ने उनके सिर पर ईंट मार दी। बड़ा घाव होने पर वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। आरोपी उन्हें मरा समझकर फरार हो गए। परिजन बेसुध वृद्धा को लेकर थाने लेकर पहुचे। पुलिस ने उन्हें सीएचसी भिजवाया।