03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, एक्सप्रेस-वे पर बस पलटी, दो की मौत, 27 लोग घायल

Spread the love

एफएनएन, कन्नौज : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को मक्का से लदा ट्रक बिहार से हरियाणा जा रहा था। ठठिया थाना क्षेत्र के होलेपुर गांव के पास वाहन को ओवरटेक करते समय डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिससे सड़क पर मक्का के कट्टे फैल गए। इसी दौरान पीछे से बिहार से सवारी लेकर दिल्ली जा रही तेज रफ्तार बस सड़क पर फैले मक्का के कट्टे पर चढ़ गई और अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में बस सवार 29 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व यूपीडा कर्मियों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में 27 लोग घायल हो गए। हादसे में गोपालगंज के कटिया थाना क्षेत्र के चकरपान गांव निवासी प्रांशु (15),गोपाल पुर गांव निवासी चन्द्रिका राय (40), मंझरिया गांव निवासी मुराद (24), पचलोरी गांव निवासी विनोद कुमार (38), महावीर (20), विष्णुपुरा गांव निवासी अनिरुद्ध कुमार (24), भूपतपुर गांव निवासी प्रकाश राय (36), आशाराम गांव निवासी अमन पांडेय (25), नावादा पपरौली गांव निवासी रमेश चंद्र (37), हथुआ गांव निवासी बूटन (35), गोपालपुर गांव निवासी विनोद कुमार (25),फुलवरिया थाना क्षेत्र के बनिया सापड़ गांव निवासी उपेंद्र कुमार (37), अमरेंद्र सिंह (32), सैनही गांव निवासी जमल अहमद (19),वथुआबाजार गांव निवासी अशरफ अली (25), भूरे गांव निवासी शुभम सिंह (21),

वहीं कुशीनगर जनपद के रोवहरी थाना क्षेत्र के अवदानटोला गांव निवासी बविता देवी (35), कमलेश (40), मीरागंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी आशिफ अहमद (18), साहिल अंसारी (18), पटारिया थाना क्षेत्र के कोयलापुरवा गांव निवासी मुनीम(40), गोरखपुर के कैम्परी थाना क्षेत्र के रासूपुर गांव निवासी सुग्रीव कुमार (35), कम्पियरगंज थाना क्षेत्र के राकूखैर गांव निवासी कन्हैया लाल (18), रोहतक के घमड़ गांव निवासी पूजा (32), यशपाल (40), मांजपुरआरा के सिन्हा गांव निवासी चन्दन सिंह (40), मिथलेश देवी (35) घायल हुए हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

गंभीर हालत होने पर चार मरीजों को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं हादसे में गोपालगंज निवासी अशोक कुमार समेत एक अन्य की मौत हो गई है। थानाध्यक्ष किशनपाल ने बताया कि मृतक की शिनाख्त की जा रही है।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img