एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और बनभूलपुरा को लेकर सियासत लगातार गर्म है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन मुद्दों पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। सीएम धामी ने शुद्धिकरण प्रकरण को जाति से जोड़कर पेश किए जाने को कांग्रेस की ओर से फैलाया गया भ्रम बताया। साथ ही उन्होंने सरकारी जमीन और UIIDB को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भी पलटवार किया।
शुद्धिकरण को जाति से जोड़ना गलत: धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस ने शुद्धिकरण और हवन के मामले को जाति से जोड़कर समाज में भ्रम पैदा करने की कोशिश की। उनके मुताबिक, यह आयोजन कथित जिहादी नारों के विरोध में किया गया था और इसका जातिवाद से कोई संबंध नहीं था।
सीएम धामी ने कहा कि इस आयोजन को कराने वाले भाई स्वयं अनुसूचित समाज से आते हैं। उन्होंने दावा किया कि इससे कांग्रेस की ओर से बनाए गए नैरेटिव की वास्तविकता जनता के सामने आ गई है।
UIIDB को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
सरकारी जमीनों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह जमीनों को लेकर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इन्वेस्टमेंट डेवलपमेंट बोर्ड यानी UIIDB जैसी व्यवस्था पहले पंजाब और गुजरात में भी बनाई जा चुकी है।
सीएम के मुताबिक, उत्तराखंड में UIIDB का गठन निवेश को बढ़ावा देने, आर्थिक गतिविधियों को गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए निवेश आकर्षित किया और इसी दिशा में नियमों के अनुसार व्यवस्थाएं तैयार की जा रही हैं।
कांग्रेस के कार्यकाल पर भी उठाए सवाल
मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस के जमीन बेचने के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि जमीनों की बिक्री कांग्रेस के शासनकाल में होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में निवेश और रोजगार के नए अवसर कांग्रेस को रास नहीं आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास प्रदेश में निवेश का माहौल तैयार करना है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ सकें।
13 हजार एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराने का दावा
सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में करीब 13 हजार एकड़ अतिक्रमित सरकारी भूमि UIIDB को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना