03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Kashipur में सड़क पर आमने-सामने दौड़े दो बाघ, कार सवार ने बनाया हैरान कर देने वाला VIDEO

एफएनएन, काशीपुर : Kashipur देर रात हेमपुर प्रतापपुर रोड पर उस समय कार सवार की धड़कनें बढ़ गईं, जब जंगल से निकलकर अचानक दो बाघ सड़क पर आ गए। दोनों बाघ कुछ दूरी तक कार के आगे-आगे दौड़ते नजर आए। इस हैरान कर देने वाले नजारे को कार सवार ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। अब इसका वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि बीती देर रात एक कार सवार हेमपुर प्रतापपुर रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान जंगल की तरफ से अचानक दो बाघ सड़क पर आ गए। कार की हेडलाइट पड़ते ही दोनों बाघ सड़क पर आगे की ओर दौड़ने लगे। कार सवार ने भी समझदारी दिखाते हुए वाहन की रफ्तार नियंत्रित रखी और बाघों से सुरक्षित दूरी बनाए रखी। दोनों बाघ काफी दूर तक कार के आगे दौड़ते रहे। इस दौरान कार सवार ने पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में कैद कर लिया।

सड़क पर दौड़ते दिखे दोनों बाघ

सामने आए वीडियो में दोनों बाघ सड़क पर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों बाघ जंगल से निकलकर सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रहे थे। जंगल से सटे इस मार्ग पर पहले भी वन्यजीवों की आवाजाही देखी जाती रही है।

एक साथ दो बाघों के सड़क पर दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग भी सक्रिय हो गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।

रात में सफर करने वालों को सावधानी की सलाह

डीएफओ रामनगर रेंज प्रकाश आर्य के अनुसार, सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों से रात के समय इस मार्ग पर अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की गई है।

वन विभाग ने वाहन चालकों से कहा है कि यदि रात में इस मार्ग से गुजरना जरूरी हो तो वाहन की गति नियंत्रित रखें और सड़क के आसपास विशेष सावधानी बरतें। जंगल क्षेत्र में तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बचें।

बाघ दिखे तो पीछा न करें

वन विभाग ने लोगों को खास तौर पर हिदायत दी है कि सड़क पर किसी वन्यजीव के दिखाई देने पर उसके करीब जाने, उसका पीछा करने या वीडियो बनाने के लिए वाहन रोकने की कोशिश न करें। अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वन्यजीव को सुरक्षित रास्ता देने की अपील की गई है।

यदि किसी व्यक्ति को सड़क या आबादी के आसपास बाघ या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई देता है तो तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना देने को कहा गया है। वन विभाग की ओर से संबंधित क्षेत्र में गश्त भी बढ़ाई गई है, ताकि वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

फिलहाल सड़क पर एक साथ दो बाघों के दौड़ने का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि रोमांच के लिए वन्यजीवों के करीब जाने के बजाय सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img