03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती मेहविश की गोली लगने से हुई मौत के मामले में आईटीआई कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल 12 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद घटनास्थल से साक्ष्य मिटाने और शव को दूसरी जगह ले जाने का भी प्रयास किया गया।

10 सितंबर को महुआखेड़ागंज क्षेत्र में मेहविश की गोली लगने से मौत की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद मृतका के परिजन फईम हुसैन ने 11 सितंबर को आईटीआई कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति ने पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद आईटीआई कोतवाली पुलिस की कई टीमें गठित कर नामजद आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

12 सितंबर को पुलिस टीम चौकी पैगा क्षेत्र में आरोपियों की तलाश और विवेचना के सिलसिले में निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अलीगंज रोड से पीपल गांव जाने वाले रास्ते पर राधास्वामी सत्संग के पास घेराबंदी की गई। पुलिस ने मौके से साजिद, सबीना और फिजा को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आई गोली चलने की बात

पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान साजिद के कब्जे से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में साजिद ने कथित तौर पर बताया कि उसने करीब छह महीने पहले यह तमंचा महुआखेड़ा निवासी जमील से लिया था।

पुलिस की पूछताछ में घटना को लेकर सामने आया कि घटना के दौरान साजिद की छोटी बेटी और मेहविश के बीच छीनाझपटी हो रही थी। इसी दौरान साजिद की छोटी बेटी के हाथ से गोली चल गई, जो मेहविश को जा लगी। गोली लगने से युवती की मौत हो गई।

घटनास्थल से सबूत मिटाने का भी आरोप

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद साजिद और उसकी बेटी फिजा ने मौके पर फर्श पर पड़े खून के धब्बों को मिटाने का प्रयास किया। इसके बाद साजिद ने कथित तौर पर मेहविश के शव को अपने घर से हटाकर उसके घर पहुंचाया। पुलिस इसे घटनास्थल को बदलने और साक्ष्य प्रभावित करने के प्रयास के तौर पर देख रही है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना आगे बढ़ा दी है। अब बरामद तमंचे, खोखे और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।

Hot this week

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...

देवी-देवताओं का रूप धारण कर नृत्य करने पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, अखाड़ा परिषद ने दी चेतावनी

एफएनएन, हरिद्वार : देवी-देवताओं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने...

Topics

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img