03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Ed की कार्रवाई के बाद इस्तीफे की खबरों पर हरीश रावत ने किया साफ, बोले- कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में है

एफएनएन, देहरादून : Ed उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के निजी सहायक चंदन सिंह जीना के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद उनके इस्तीफे को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, हरीश रावत ने इन खबरों को स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता या किसी पद से इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने सिर्फ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और एआईसीसी वर्किंग कमेटी के सदस्य पद से हटने की पेशकश की है।

हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि चंदन सिंह जीना उनके ओएसडी भी रहे हैं और पार्टी तथा सरकार में रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। रावत ने कहा कि उन्हें जीना पर लगाए गए आरोपों पर विश्वास नहीं है। इसके बावजूद उनके सहयोगी के घर ईडी की कार्रवाई को उन्होंने एक अलग नैरेटिव बनाने की कोशिश बताया।

रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में यदि उनके किसी सहयोगी के किसी कृत्य से पार्टी के इस संघर्ष को नुकसान पहुंचता है तो वह अपने दोनों संगठनात्मक पदों से हटना पसंद करेंगे।

उनकी इस पोस्ट के बाद शनिवार सुबह हरीश रावत के कांग्रेस से इस्तीफे की खबरें सामने आने लगीं। इसके बाद रावत ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने केवल अपने पदों से त्यागपत्र देने की इच्छा जताई थी।

इसके बाद एक अन्य पोस्ट में हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सदस्यता उनके खून और हड्डियों में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इरादा पार्टी छोड़ने का नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर संगठन के पदों से हटने का है।

इस पूरे मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि हरीश रावत ने किसी भी पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

ईडी की कार्रवाई को चुनाव से पहले भाजपा की घबराहट बताया

हरीश रावत ने अपनी संपत्ति की जांच कराने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में घोषित संपत्ति के अलावा यदि उनके पास कोई अन्य संपत्ति मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, अपने निजी सहायक के घर हुई ईडी की कार्रवाई को उन्होंने आगामी चुनाव से पहले भाजपा की घबराहट करार दिया।

भर्ती प्रकरण को लेकर रावत ने कहा कि उनकी सरकार ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की थी। उन्होंने बताया कि संबंधित अध्यक्ष को हटाया गया था, जांच के आदेश दिए गए थे और परीक्षा को भी रद्द कराया गया था।

चंदन सिंह जीना को बताया सज्जन और विनम्र

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चंदन सिंह जीना को सज्जन और विनम्र व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि जीना मेहनत से काम करने वाले व्यक्ति हैं। उनके साथ हुई कार्रवाई और उन पर लगे आरोपों की वास्तविकता आने वाले समय में सामने आएगी।

रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भी भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम किया था।

Hot this week

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...

देवी-देवताओं का रूप धारण कर नृत्य करने पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, अखाड़ा परिषद ने दी चेतावनी

एफएनएन, हरिद्वार : देवी-देवताओं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने...

Topics

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img