03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

डीजीपी ने दिया निर्देश- कांवड़ यात्रा मार्ग पर विशेष सतर्कता बरतें, सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था करें

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सभी एडीजी जोन, पुलिस कमिश्नर, आईजी रेंज और जिलों के पुलिस कप्तानों को जारी दिशा-निर्देशों में कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में महाशिवरात्रि कार्यक्रम के आयोजकों, शांति समितियों, शिविर प्रबंधकों आदि के साथ वरिष्ठ अधिकारी संवाद बनाकर रखें।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

साथ ही जलाभिषेक वाले धार्मिक स्थलों पर पुलिस प्रबंध किया जाए और एंटी सेबोटॉज चेकिंग के अलावा क्यूआरटी टीमों को स्ट्रेटेजिक प्वाइंट पर तैयार रखा जाए। कांवड़ यात्रियों के आवागमन के मार्गों, संवेदनशील मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था भी की जाए। रात में कांवड़ यात्रियों के साथ कोई मार्ग दुर्घटना न हो, इसके लिए विशेष पुलिस प्रबंध किया जाए। वैकल्पिक मार्गों का चिह्नीकरण करते हुए ट्रैफिक डायवर्जन कराया जाए। कांवड़ मार्गों व धार्मिक स्थलों के आसपास पोस्टर पार्टी को सक्रिय रखा जाए। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img