03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Crime: भाभी से फोन पर बात करने पर देवर ने की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, (चंदौली) :  भाभी से फोन पर दोस्त का बातचीत करना देवर को नागवार लगा। उसने पहले दोस्त को समझाया। इसके बाद भी उसने बातचीत करना बंद नहीं किया तो देवर ने चचेरे भाई संग मिलकर शनिवार की देर रात उसकी हत्या कर दी। शव को भोका बंधी के समीप चिलरहवा पहाड़ी पर ले जाकर फेंक दिया। घटना पुलिस चौकी के बलिया खुर्द गांव की है।

रविवार की सुबह शव मिलने के बाद स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गांव निवासी विभूति चौहान के पुत्र सूरज चौहान व गांव का ही रामकिशुन यादव दोस्त हैं। सूरज रामकिशुन की भाभी से मोबाइल पर अक्सर बातचीत करता था।

पहली बार रामकिशुन ने दोनों को मोबाइल पर बात करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया था। इसके बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। रामकिशुन ने सूरज को कई बार समझाया और भाभी से बात करने के लिए मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। इस बीच रामकिशुन की शादी तय हुई है। सूरज रामकिशुन की होने वाली पत्नी का नंबर लेकर चार मई को उससे बात करने का प्रयास किया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

लड़की ने इसकी जानकारी रामकिशुन से साझा कर दी। इस बात से रामकिशुन और नाराज हो गया और उसने सूरज को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। कस्बे से मीट व शराब घर ले आया और दोस्त सूरज को आमंत्रण पर बुलाया। शाम को सूरज अपनी मां दुर्गा देवी को उसके लिए खाना नहीं बनाने की बात कही और मीट खाने के लिए जाने को कहकर घर से चला गया।

मीट तैयार होने के बाद रामकिशुन, चचेरे भाई आकाश व सूरज ने मीट का स्वाद चखने के साथ ही शराब भी पिया। आरोप है कि आरोपितों ने सूरज को जमकर शराब पिलाई। नशे में धुत होने के बाद रामकिशुन व आकाश सूरज को पहाड़ी पर ले गए और गमछा से मुंह व नाक दबाने के बाद गमछे को मुंह में भी ठूंस दिया। सांस थमने के बाद दोनों घर चले आए।

पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद नामजद मुकदमा लिख लिया। इसके बाद दोनों आरोपितों को कस्बा स्थित राजा साहब पोखरा के पास से गिरफ्तार किया। देर शाम स्वजन अन्य आरोपितों पर पुलिस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम करने की तैयारी की, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया।

पहाड़ी पर शव मिलने के बाद चौकी पुलिस सक्रिय हो गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपितों को गिरफ्तार किया। अभी जांच चल रही है। यदि घटना में अन्य का हाथ होना पाया जाएगा तो उन पर भी विविध कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में...

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...

Topics

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में...

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img