03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

योगी के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, पार्टी का आरोप – महिला कार्यकर्ताओं से पुलिसकर्मियों ने की मारपीट

Spread the love

एफएनएन,लखनऊ: अयोध्या में राम मंदिर के लिए जमीन की खरीद में हुए कथ‍ित घोटाले के मामले में सोमवार को लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में पार्टी की महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर काफी देर तक ‘चंदा चोर-गद्दी छोड़’ के नारे लगाए. आरोप है कि विरोध प्रदर्शन को रोकने के दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिला कार्यकर्ताओं से मारपीट की. फिलहाल आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं को पुलिस गिरफ़्तार कर ले गयी है.

बता दें कि रविवार को ही समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर राम मंदिर (Ram Mandir Ayodhya) के लिए जमीन खरीदने में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. समाजवादी पार्टी (SP) ने अयोध्या में और आम आदमी पार्टी (AAP) ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने, जो जमीन कुछ समय पहले सिर्फ दो करोड़ रुपये में बिकी थी, उसी जमीन को कुछ वक्त बाद 18.5 करोड़ रुपये में खरीद कर बड़ा घपला किया है. चंपत राय ने इस बारे में मीडिया से कहा था कि हम इन आरोपों की कोई चिंता नहीं करते. हम पर महात्मा गांधी की हत्या का भी आरोप लगा था.

Hot this week

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img