03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दुबई से दिल्ली भेजी गई थी कोकीन…सप्लायर कंपनी के अफसरों से पूछताछ, Narco Terror लिंक भी ढूंढ रहे

एफएनएन ब्यूरो,नई दिल्ली। दुबई से भारी मात्रा में कोकीन की खेप भेजने वाली कंपनी की पहचान कर ली गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारी इस कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ कर रहे हैं। ये यह मालूम करने की कोशिश में हैं कि कितनी मात्रा में मादक पदार्थ भारत भेजा गया है। अभी तक कुल 773 किलोग्राम कोकीन पकड़ी जा चुकी है। इतनी बड़ी मात्रा में कोकीन बरामद होने पर देश की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड में आ गई हैं। सभी राज्यों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने अब नार्को टेरर का लिंक भी खंगालना शुरू कर दिया है।

हाल ही नें दिल्ली में पकड़ी गई कोकीन की बड़ी खेप और गिरफ्तार तस्कर

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुबई से कोकीन की खेप सीधे गाजियाबाद और हापुड़ पहुंची थी। इसे यहां एक गोदाम में रखा गया था। यहां से कोकीन की खेप देश के अन्य राज्यों में भेजी जा रही थी। दिल्ली के रमेश नगर से बरामद 208 किलोग्राम कोकीन भी गाजियाबाद से भेजी गई थी। रमेश नगर से कोकीन की ये खेप आगे पहुंचाई जाती, उससे पहले ही महिपालपुर में कोकीन की दूसरी बड़ी खेप पकड़ ली गई। इस खेप की निगरानी करने भारत आया सविंदर गोदाम बंद कर बुधवार रात को आईजीआई एयरपोर्ट नई दिल्ली पर फ्लाइट से लंदन फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लंदन में बैठे इंटरनेशनल ड्रग्स गिरोह के सरगना ने ही सविंदर को रमेश नगर वाली कोकीन की खेप की निगरानी के लिए भारत भेजा था। गिरोह के सरगना ने ही जितेंद्र गिल उर्फ जस्सी को भी भारत भेजकर महिपालपुर वाली खेप की निगरानी का जिम्मा सौंपा था।

किराए की कार का इस्तेमाल किया गया
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रमेश नगर वाली कोकीन की खेप की ढुलाई के लिए किराए की एरिग्टा कार का इस्तेमाल किया गया। यह कार तिलक नगर के एक व्यक्ति की है। वह कागजात रखकर कारें किराए पर देता है। पुलिस इस कार के मालिक से पूछताछ कर रही है। कार मालिक ने सभी कारों मेें जीपीएस सिस्टम लगवा रखा है।

तीन करोड़ रुपये की डील हुई थी
सरगना वीरेंद्र बसोया ने कोकीन की खेप की डिलीवरी के बदले हर कन्साइनमेंट पर तीन करोड़ रुपये तुषार को देने की डील की थी। दुबई से बसोया ने इस सिंडिकेट से जुड़े यूके में मौजूद जितेन्द्र गिल को भारत भेजा था। जितेंद्र गिल इस डील के लिए तुषार से मिलने दिल्ली आया था। तुषार ने उसे पंचशील इलाके के एक होटल मे रुकवाया। इसके बाद दोनों गाजियाबाद और हापुड़ ड्रग्स लेने पहुंचे। मुंबई में जो कोकीन सप्लाई होनी थी उस शख्स की पहचान भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कर ली है। मुंबई में संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है।

दुबई से हुई थी डील
वीरेंद्र बसोया लंबे वक्त से दुबई से कोकीन की डील से जुड़ा हुआ बताया जाता है। इंटरनेशनल एजेंसियों को वीरेंद्र बसोया को लेकर इनपुट शेयर किए गए है ताकि उसे दुबई में दबोचा जा सके। बता दें कि पिछले साल पुणे पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर जो तीन हजार करोड़ की ड्रग्स (म्याऊं म्याऊं ) पकड़ी थी, उस ड्रग्स सिंडिकेट में भी बसोया का नाम सामने आया था। पुणे पुलिस ने बसोया के दिल्ली के पिलंजी गांव में रेड भी की थी लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही वो भाग गया। बसोया ने पिछले साल यूपी के एक पूर्व विधायक की बेटी से अपने बेटे की शादी भी दिल्ली के एक शानदार फॉर्म हाउस में की थी। आरोपी बसोया के खिलाफ तीन एलओसी जारी हो चुकी हैं। दिल्ली पुलिस ने तीन अक्तूबर को महिपालपुर में छापेमारी कर एक गोदाम से 560 किलो कोकीन और 40 किलो हाइड्रोपोनिक मारिजुआना जब्त की थी।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img