वर्ष 2019 से 2024 के बीच बरेली से संतोष गंगवार और आंवला से धर्मेंद्र कश्यप सांसद थे। केंद्र सरकार ने इन दोनों संसदीय क्षेत्रों में कराए गए 40-40 विकास कार्यों का बिंदुवार ब्योरा मांगा है। इसके आधार पर उनकी गुणवत्ता और प्रभावशीलता की थर्ड-पार्टी जांच कराई जाए।
धमाके ने यकीनन सबको डरा दिया। इस बम धमाके का अब वीडियो भी सामने आ गया है। धमाका कितना जोदार था, इस 17 सेकेंड के वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ब्लास्ट से स्कूल की दीवार, पास की दुकानों और एक कार को नुकसान पहुंचा है।
एफएनएन ब्यूरो,नई दिल्ली। दुबई से भारी मात्रा में कोकीन की खेप भेजने वाली कंपनी की पहचान कर ली गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारी इस कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ कर रहे हैं। ये यह मालूम करने की कोशिश में हैं कि कितनी मात्रा में मादक पदार्थ भारत भेजा गया है। अभी तक कुल 773 किलोग्राम कोकीन पकड़ी जा चुकी है। इतनी बड़ी मात्रा में कोकीन बरामद होने पर देश की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड में आ गई हैं।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। तीन दिन पहले किला क्षेत्र में कंटिया डालकर बिजली चोरी करते रंगेहाथों पकड़े गए चार आरोपियों को बगैर कार्रवाई किए छोड़ देने के मामले में अधिशासी अभियंता ने जांच बैठा दी है। साथ ही आरोपी अधिकारियों को हटा भी दिया है। एक्सईएन के आदेश पर एसडीई ने जांच शुरू भी कर दी है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिस को आमजन के प्रति उत्तरदायी बनाने के मक़सद से वुधवार देर रात अपने सख्त एक्शन की गाज़ दो लापरवाह पुलिस अफसरों पर गिराई है। इस बार एसएसपी के प्रकोप का शिकार बने हैं आंवला के इंस्पेक्टर (क्राइम) देवेन्द्र सिंह और प्रेम नगर थाने के उप निरीक्षक कृपाल सिंह। इन दोनों को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
एफएनएन ब्यूरो, लखनऊ : प्रदेश के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में चार दशक में शिक्षकों और चपरासियों की 40 हजार से भी अधिक नियुक्तियां अवैध होने के संकेत मिल रहे हैं। इन फर्जी शिक्षकों-कर्मचारियों के वेतन आदि के मद मेम सरकारी खजाने पर सालाना 2400 करोड़ रुपये से भी अधिक के भुगतान की तगड़ी चोट झेलनी पड़ रही है। वर्षों से चल रही इतनी बड़ी अनियमितता का खुलासा करने के मकसद से सतर्कता विभाग द्वारा सघन जांच भी शुरू कर दी गई है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बरेली-सितारगंज फोरलेन भूमि अधिग्रहण घोटाले में बरेली के डीएम रविंद्र कुमार द्वारा गठित जांच कमेटी ने पहले दिन प्रकरण को समझा और जांच के बिंदु तय किए। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी से अधिग्रहण के अभिलेख मांगे हैं। कमेटी अब दोषी कर्मचारियों-अधिकारियों को चिह्नित कर उनकी भूमिका का पता लगाएगी। उसकी जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। ऐतिहासिक बरेली कॉलेज की प्रबंध समिति के सचिव देव मूर्ति ने हिंदी विभाग की प्रोफेसर डॉ.मीना यादव पर लगे दुर्व्यवहार के कथित आरोपों की जांच एक रिटायर्ड जज को सौंपी है।