03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बसपा ने तीसरे चरण के ल‍िए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्‍ट की जारी, मायावती-आकाश आनंद सह‍ित ये नाम हैं शाम‍िल

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : लोकसभा चुनाव के ल‍िए यूपी में सात मई को तीसरे चरण के मतदान के ल‍िए बसपा ने 40 स्‍टार प्रचारकों की ल‍िस्‍ट जारी की है। इसमें सबसे ऊपर बसपा प्रमुख मायावती का नाम है। इसके बाद आकाश आनंद, सतीश चंद्र म‍िश्रा और व‍िश्‍वनाथ पाल का नाम शामि‍ल है। बसपा ने मुनकाद अली, उमा शंकर स‍िंह, राजकुमार गौतम और समसुद्दीन राईम को भी स्‍टार प्रचारकों की ल‍िस्‍ट में शामिल क‍िया है।

देखें पूरी ल‍िस्‍ट…

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यूपी की 10 सीटों में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीट के ल‍िए मतदान होंगे। इस चरण में 1.89 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.01 करोड़ पुरुष, 87.48 लाख महिला हैं। तीसरे चरण का मतदान सात मई को होगा। इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 12,339 मतदान केंद्र व 20,415 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

  • 19 अप्रैल है नामांकन करने की अंतिम तिथि

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताब‍िक, इन 10 सीटों के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल को होगी। 22 अप्रैल को दिन में तीन बजे तक नाम वापसी की अंतिम तिथि है। इसके बाद प्रत्याशियों की असली तस्वीर साफ हो जाएगी। सात मई को मतदान के बाद मतगणना एक साथ सभी चरणों की चार जून को होगी।

Hot this week

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img