03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Rudrapur में वाल्मीकि समाज का आक्रोश, भाजपा नेता और भाई की गिरफ्तारी को लेकर हाईवे जाम

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में भाजपा मंडल महामंत्री पारस चुघ और उनके भाई सन्नी चुघ की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग नगर निगम परिसर में जुटे और सफाई कार्य का बहिष्कार करते हुए पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने दोनों नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कुछ देर बाद प्रदर्शनकारी रामपुर-हल्द्वानी हाईवे पर पहुंच गए और सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

ट्रांजिट कैंप कोतवाली, पंतनगर और दिनेशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें हाईवे से हटाया, जिसके बाद यातायात सुचारु कराया गया। प्रदर्शनकारी दोबारा नगर निगम परिसर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 9 अगस्त को स्कूटी को टक्कर लगने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान मारपीट का आरोप भाजपा मंडल महामंत्री पारस चुघ और उनके भाई सन्नी चुघ पर लगाया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसमें तीन लोग घायल हुए। घायलों का उपचार चल रहा है।

पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप यह भी लगाया गया है कि मारपीट के दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज वाल्मीकि समाज ने सोमवार को सफाई व्यवस्था का बहिष्कार कर दिया। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते हुए दोपहर दो बजे तक का समय मांगा था, लेकिन इसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर समाज के लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि तय समय तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो कोतवाली का घेराव किया जाएगा। दोपहर दो बजे के बाद बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग कोतवाली पहुंच गए और सड़क जाम करने की तैयारी शुरू कर दी।

मौके पर प्रभारी सीओ अखिलेश कुमार सिंह समेत पुलिस बल तैनात है। अधिकारियों और समाज के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत जारी है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई अंतिम समाधान सामने नहीं आया है।

इससे पहले सीओ प्रभारी रुद्रपुर प्रशांत कुमार ने बताया था कि घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा था कि पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

वहीं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कोतवाली पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी और न्याय का भरोसा दिलाया था। रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने भी कहा था कि कानून अपना काम करेगा और किसी भी अपराधी को संरक्षण नहीं दिया जाएगा।

फिलहाल रुद्रपुर में तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वाल्मीकि समाज की मुख्य मांग नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ितों को न्याय दिलाने की है।

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img