03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Gangotri Highway पर बड़ा हादसा टला, खाई के मुहाने पर अटका कांवड़ यात्रियों से भरा पिकअप

एफएनएन, उत्तरकाशी : Gangotri Highway पर पापड़ गाड के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गंगोत्री की ओर जा रहा कांवड़ यात्रियों का पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और गंगा नदी की ओर खिसकने लगा। हालांकि, वाहन खाई के मुहाने पर अटक गया, जिससे वह सीधे उफनती गंगा नदी में गिरने से बच गया।

हादसे के दौरान पिकअप में सवार सभी कांवड़ यात्री सुरक्षित रहे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस प्रशासन और सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद और BRO के भारी उपकरणों के जरिए वाहन को खाई से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद खाई की ओर लटके पिकअप वाहन को सुरक्षित सड़क पर खींच लिया गया। समय रहते हुए किए गए रेस्क्यू से बड़ा हादसा टल गया।

प्रशासन ने मानसून और कांवड़ यात्रा के दौरान गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने, सड़क की स्थिति को देखते हुए वाहन चलाने और गति नियंत्रित रखने की अपील की है।

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img