03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी : घर के पास खेलते-खेलते लापता हो गए तीन दोस्त, पांच दिन बाद भी नहीं लगा कोई सुराग

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी में घर के पास खेल रहे तीन दोस्त लापता हो गए। परिजनों के गुमशुदगी लिखाने के पांच दिन बाद भी तीनों का पता नहीं चला है। उधर परिजनों ने पुलिस पर ढूंढ-खोज नहीं करने का आरोप लगाया है।

दीपेश (13) पुत्र सेवक राम, रोहित (12) पुत्र विनय और शेखर (12) पुत्र धर्मेंद्र वार्ड 14 जवाहरनगर बनभूलपुरा के रहने वाले हैं। दिपेश आठवीं और रोहित, शेखर कक्षा सात में पढ़ते हैं और अच्छे दोस्त हैं। रोहित की बुआ ने बताया तीनों रविवार दोपहर मोहल्ले में खेल रहे थे। दोपहर में तीनों अचानक लापता हो गए। देर शाम तक नहीं लौटने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई की बात तो कही। साथ ही यह भी कहा कि दो दिन पुलिस चुनाव ड्यूटी में व्यस्त है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पुलिस की प्राथमिक जांच में तीनों दोस्त एक साथ सीसीटीवी में देखे गए। फुटेज में रोहित के कंधे पर एक बैग टंगा नजर आया। वह घर से तीन सौ रुपये भी ले गया है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि तीनों की तलाश की जा रही है। अंतिम बार वह सीसीटीवी में रेलवे स्टेशन रोड पर दिखाई दिए हैं। कहा कि जल्द ही तीनों को बरामद कर लिया जाएगा।

Hot this week

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img