03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर घाट पर गंगाजल भरने के दौरान हरियाणा का एक कांवड़िया गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी के तटीय इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद, हरियाणा के मीठापुर निवासी 24 वर्षीय आर्यन मिश्रा अपने पांच दोस्तों के साथ गंगाजल लेने के लिए देवप्रयाग पहुंचा था। टोड़ेश्वर घाट पर जल भरने के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा की मुख्य धारा में जा गिरा।

तेज बहाव के कारण युवक देखते ही देखते नदी में बह गया और कुछ ही पलों में आंखों से ओझल हो गया। साथी को नदी में बहता देख उसके दोस्तों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस और SDRF ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों को सक्रिय किया गया। सहायक उपनिरीक्षक रविंद्र भंडारी के अनुसार, नदी में बहे युवक की पहचान आर्यन मिश्रा (24), पुत्र सतेंद्र मिश्रा, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है।

पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें नदी के निचले हिस्सों के साथ-साथ तटीय क्षेत्रों में लगातार खोजबीन कर रही हैं। युवक की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील

हादसे के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों से नदी किनारे विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि श्रद्धालु सुरक्षा मानकों की अनदेखी न करें और केवल निर्धारित व सुरक्षित घाटों पर ही स्नान या गंगाजल भरने का काम करें।

गंगा के तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं से नदी के गहरे हिस्सों और खतरनाक स्थानों पर जाने से बचने की भी अपील की है।

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img