03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Rudrapur में गैस रिसाव से घर में लगी आग, पिता और दो बच्चों समेत 3 झुलसे ; अस्पताल रेफर

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर से शनिवार को एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक घर में अचानक आग लगने से परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे में गृहस्वामी नितेश ममगई, उनकी बेटी और बेटा झुलस गए।

गैस रिसाव के बाद लगी आग

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घर में घरेलू गैस सिलेंडर से रिसाव हुआ था। इसी दौरान किसी वजह से आग भड़क गई और इसकी चपेट में परिवार के तीनों सदस्य आ गए। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आग लगने के वास्तविक कारणों की भी जांच की जा रही है।

घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे महापौर

घटना की जानकारी मिलने के बाद रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनकी स्थिति की जानकारी ली।

महापौर ने पीएमएस डॉ. शर्मा और उपचार कर रहे डॉ. पांडे से भी बातचीत की। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों को बेहतर और तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा।

बर्निंग यूनिट नहीं होने पर रेफर

जिला अस्पताल में बर्निंग यूनिट की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण चिकित्सकों ने तीनों घायलों को विशेषज्ञ उपचार के लिए राममूर्ति अस्पताल रेफर कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई गई है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि जिला मुख्यालय के अस्पताल में आधुनिक बर्निंग यूनिट और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के हादसों में मरीजों को तत्काल विशेषज्ञ उपचार मिल सके, इसके लिए वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर जिला अस्पताल में अत्याधुनिक बर्निंग यूनिट स्थापित करने और विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग करेंगे।

गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते समय सावधानी की अपील

महापौर ने लोगों से घरेलू गैस सिलेंडर और गैस उपकरणों का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि गैस रिसाव की आशंका होने पर तुरंत गैस सप्लाई बंद करें और किसी भी तरह की आग या चिंगारी से बचें।

उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर से जुड़ी छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए समय-समय पर गैस पाइप, रेगुलेटर और अन्य उपकरणों की जांच कराना जरूरी है।

Hot this week

NEET UG फर्जी सर्टिफिकेट मामले में पहली गिरफ्तारी, SIT ने दो आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, देहरादून : NEET UG काउंसलिंग के दौरान कथित...

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img