03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बीजेपी-कांग्रेस महिला नेता मिलकर चला रही थीं सेक्स रैकेट, गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, सवाई माधोपुर : राजस्थान बीजेपी और कांग्रेस की पूर्व महिला पदाधिकारियों पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। कुछ नाबालिग लड़कियों ने आरोप लगाया है कि वे सेक्स रैकेट चला रही हैं जिसमें एक बीजेपी नेत्री को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोप है कि बीजेपी की सवाई माधोपुर से पूर्व जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा उर्फ संपत्ति बाई और कांग्रेस सेवादल महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिला अध्यक्ष पूजा और पूनम चौधरी मिलकर सेक्स रैकेट चला रही थीं, जिसमें नाबालिग मासूम लड़कियों को फंसाकर उनसे गंदा काम करवाया जा रहा था। सवाई माधोपुर जिले की जब एक नाबालिग लड़की ने इस मामले का खुलासा किया तो जिला कलेक्टर कार्यालय में काम करने वाला शिवराम मीणा, जिला उद्योग केंद्र में काम करने वाला संदीप शर्मा, इलेक्ट्रीशियन राजू और सुनीता का सहयोगी हीरालाल समेत अब तक 5 लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया।. कांग्रेस नेता पूनम चौधरी फरार है जबकि बीजेपी नेता सुनीता वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नाबालिग लड़की ने अपने बयान में कहा कि बीजेपी और कांग्रेस की ये दोनों जिला स्तर की नेता राज्य के दूसरे बड़े नेताओं के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चला रही थीं और लड़कियों को दूसरे जिलों में भी भेजा जा रहा था।
बीजेपी की पूर्व जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा ने तो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ दिन पहले लिखा था कि राजनीति में बड़ी संख्या में चरित्रहीन लोग हैं और वह उनके नाम और काम दोनों जानती हैं, वक्त आने पर उन सब का खुलासा करेगी. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img