03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- यूपी मदरसा बोर्ड कानून असंवैधानिक : यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को असंवैधानिक करार दिया है. कोर्ट ने कहा यह एक्ट धर्म निरपेक्षता के सिद्धांत के खिलाफ है. कोर्ट ने मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों को बुनियादी शिक्षा व्यवस्था में समायोजित करने की बात भी कही है. याची अंशुमान सिंह राठौड़ ने याचिका दाखिल कर एक्ट को चुनौती दी थी. जिस पर सुनवाई के बाद जस्टिस विवेक चौधरी और जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की डिवीजन बेंच ने यह आदेश दिया है.

खंडपीठ ने अपना आदेश देते समय यूपी सरकार को एक योजना बनाने के लिए भी कहा है, जिससे मदरसों में पढ़ रहे छात्रों को बुनियादी शिक्षा प्रणाली में समायोजित किया जा सके. कोर्ट का यह फैसला सरकार के मदरसों के सर्वेक्षण करने के फैसले के महीनों बाद आया है. इसमें विदेशों से मदरसों के फंडिंग की जांच के लिए अक्टूबर 2023 में एसआईटी का गठन किया गया था. अंशुमान सिंह राठौड़ की ओर से दायर याचिका में यूपी मदरसा बोर्ड की शक्तियों को चुनौती दी गई थी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मदरसा बोर्ड का गठन : यूपी बोर्ड आफ मदरसा एजुकेशन एक्ट का गठन 06 दिसंबर 2004 को किया गया था. उस समय मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे. मदरसा बोर्ड के अधीन तहतानिया, फौकानिया, आलिया स्तर के मानक पूर्ण करने वाले मदरसों को मान्यता प्रदान की जाती थीं. समय-समय पर राज्य सरकार आलिया स्तर के स्थाई मान्यता प्राप्त मदरसों को अनुदान सूची में लेती रही है. इसके लिये प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण किया जाता है और अनुदान के लिए मानक एवं शर्तों को पूर्ण करने वाले मदरसों को अनुदान सूची में सम्मिलित किये जाने की संस्तुति की जाती है. वर्तमान समय में आलिया स्तर के स्थायी मान्यता प्राप्त कुल मदरसों की संख्या 560 है.

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

मदरसों के कार्य: मदरसों का एक महत्वपूर्ण कार्य अनाथ और गरीब बच्चों को शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रवेश देना था. मदरसे महिला छात्रों का नामांकन कर सकते हैं. हालांकि, वे पुरुषों से अलग अध्ययन करती हैं. इस्लाम में मदरसे की तालीम को काफी अहमियत दी जाती है. माना जाता है कि इस्लाम को जानने का रास्ता मदरसे से होकर निकलता है. मदरसे में दीनी तालीम दी जाती है. मदरसा एक अरबी शब्द है, जिसका मतलब होता है पढ़ने का स्थान.

Hot this week

Lalkuan : रेत से भरे डंपर में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, जेसीबी चालक की लापरवाही बनी जानलेवा

एफएनएन, हल्द्वानी : Lalkuan उत्तराखंड के लालकुआं में एक दर्दनाक...

Kanwar Yatra : देहरादून में जाम रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्लान

एफएनएन, देहरादून : Kanwar Yatra के दौरान देहरादून शहर...

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img