03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttarakhand में भारी बारिश का अलर्ट: 28-29 जुलाई के लिए चारधाम यात्रा स्थगित, भूस्खलन का बढ़ा खतरा

एफएनएन, एफएनएन : Uttarakhand में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए 28 और 29 जुलाई के लिए चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी है। गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है। मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रा दोबारा शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश के कारण चारधाम यात्रा मार्ग के कई हिस्सों में भूस्खलन हुआ है, जिससे सड़कें बाधित हो गई हैं और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिला प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल समेत कई जिलों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और अत्यधिक वर्षा के दौर देखने को मिल सकते हैं।

इसके साथ ही आईएमडी ने कई जिलों के जलग्रहण क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का खतरा भी जताया है। लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है, निचले इलाकों में जलभराव और भूस्खलन की घटनाएं भी हो सकती हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों और चारधाम यात्रियों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और यात्रा से पहले सड़क एवं मौसम की ताजा जानकारी अवश्य लें। प्रशासन ने नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और खड़ी ढलानों से दूर रहने तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की सलाह दी है।

Hot this week

Harak Singh Rawat के पारिवारिक विवाद पर कांग्रेस का बयान, कहा- पार्टी का कोई लेना-देना नहीं

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

Topics

Ramnagar में मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म का आरोप

एफएनएन , रामनगर : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img