03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun : 16 करोड़ का नया पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, एप्रोच रोड धंसी ; डीएम ने दिए जांच के आदेश

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने नए पुल की एप्रोच रोड भारी बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हो गई। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्मित इस पुल पर महज 16 दिन पहले ही यातायात शुरू हुआ था। सड़क धंसने की सूचना के बाद एहतियातन पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

हालांकि, प्रेमनगर पुलिस ने स्पष्ट किया कि मुख्य पुल पूरी तरह सुरक्षित है। नुकसान पुल में नहीं बल्कि उससे जुड़ी एप्रोच रोड में हुआ है, जहां बारिश के कारण नीचे की मिट्टी बह जाने से सड़क धंस गई। संबंधित विभाग मौके पर मरम्मत कार्य में जुटा है और जल्द ही मार्ग को दोबारा यातायात के लिए खोले जाने की बात कही गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी आशीष चौहान स्वयं मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने एप्रोच वॉल को तीन घंटे के भीतर बहाल करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निर्माण कार्य में यदि किसी अधिकारी या एजेंसी की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले 11 जुलाई को टौंस नदी के तेज बहाव में अस्थायी ह्यूम पाइप पुलिया बह गई थी। इसके बाद तेजी से काम कर मुख्य पुल को तैयार किया गया और 12 जुलाई से उस पर यातायात शुरू कराया गया था। अब पहली ही मानसूनी बारिश के बाद एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने से निर्माण गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Hot this week

Lalkuan : रेत से भरे डंपर में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, जेसीबी चालक की लापरवाही बनी जानलेवा

एफएनएन, हल्द्वानी : Lalkuan उत्तराखंड के लालकुआं में एक दर्दनाक...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img