03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Rudrapur विधायक शिव अरोरा के जन्मदिवस पर दो दिवसीय सेवा, धर्म एवं जनआशीर्वाद कार्यक्रमों का आयोजन

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur विधानसभा के विधायक श्री शिव अरोरा के जन्मदिवस के अवसर पर 29 एवं 30 जुलाई 2026 को भारतीय जनता पार्टी रुद्रपुर के विभिन्न मंडलों एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में धार्मिक, सामाजिक एवं जनसहभागिता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रमों का शुभारंभ 29 जुलाई को सायं 5:00 बजे पाँच मंदिर, रुद्रपुर में सुंदरकांड पाठ से होगा। इसके उपरांत जन्मदिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री सनातन धर्मसभा, रुद्रपुर एवं शहीद भगत सिंह मंडल, भाजपा रुद्रपुर द्वारा किया जाएगा।

30 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे रामलीला मैदान, भूतबंगला में जन्मदिवस समारोह का आयोजन होगा, जिसकी जिम्मेदारी संत कबीर मंडल, भाजपा रुद्रपुर द्वारा निभाई जाएगी।

इसी दिन दोपहर 3:00 बजे दुर्गा मंदिर, धर्मनगर में हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होगा, जिसके पश्चात जन्मदिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इसका संयोजन सुभाष चंद्र बोस मंडल, भाजपा रुद्रपुर द्वारा किया जाएगा।

दो दिवसीय कार्यक्रमों का समापन 30 जुलाई को सायं 6:00 बजे गोविंद बैंक्वेट हॉल, विकास नगर के सामने, नारायण कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर में आयोजित भव्य जनआशीर्वाद समारोह के साथ होगा। इस कार्यक्रम का संयोजन सरदार पटेल मंडल, भाजपा रुद्रपुर द्वारा किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी, रुद्रपुर ने सभी क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होकर विधायक श्री शिव अरोरा को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देने तथा जनसेवा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया है।

Hot this week

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...

देवी-देवताओं का रूप धारण कर नृत्य करने पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, अखाड़ा परिषद ने दी चेतावनी

एफएनएन, हरिद्वार : देवी-देवताओं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने...

Topics

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img