03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Rudrapur गैंगरेप मामले में पुलिस मुठभेड़, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में लगी गोली, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में चर्चित गैंगरेप मामले में फरार चल रहे तीनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपियों की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के दौरान चौकी बगवाड़ा क्षेत्र में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस पर कथित रूप से जानलेवा फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके दोनों साथियों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में हुई गैंगरेप की गंभीर घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की थीं। उनके निर्देशन में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश, सुरागरसी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी क्रम में 27 जुलाई 2026 की देर रात चौकी बगवाड़ा क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का कहना है कि तीनों युवक रुकने के बजाय भागने लगे। पीछा कर घेराबंदी किए जाने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा और वैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गुरबाज उर्फ मानु के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने मौके से गैंगरेप प्रकरण में वांछित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस तथा घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1. गुरबाज उर्फ मानु पुत्र प्रीतम सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कलकत्ती, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर। (घायल, उपचाराधीन)

2. जोगा सिंह पुत्र रंजीत सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश)।

3. रविंदर पुत्र फुम्मन सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश)।

बरामदगी

– अवैध तमंचे
– जिंदा कारतूस
– घटना से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे और घायल आरोपी से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि गैंगरेप मामले से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Hot this week

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Topics

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img