03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत बंदः भाकियू ने फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर दिया धरना, प्रदर्शन

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • टोल प्लाजा का घेराव कर दो घंटे तक ट्रैफिक जाम रखने का दावा, थाना प्रभारी ने किया खारिज

एफएनएन, मीरगंज, बरेलीः किसानों के भारत बंद के आह्वान के तहत मंगलवार सुबह भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक)  मीरगंज तहसील इकाई के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ-बरेली-दिल्ली हाईवे के फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर धरना देते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही दो घंटे तक ट्रैफिक भी जाम रखा। एसडीएम और पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर धरना  प्रदर्शन खत्म कराया।

भाकियू के कई दर्जन कार्यकर्ता इलाके के किसानों-मजदूरों के साथ मंगलवार सुबह हाईवे के फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर जा धमके और दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसान विरोधी तीनों कृषि बिलों की फौरन वापसी की मांग भी जोरशोर से दोहराई गई। धरना दे रहे भाकियू कार्यकर्ताओं ने सुबह आठ बजे तक टोल प्लाजा का घेराव कर वाहनों की आवाजाही को भी ठप रखा। सूचना पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और यूनियन के नेताओं को समझा-बुझाकर बामुश्किल जाम खुलवाया।सीओ रामानंद राय और फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी चंद्र किरण यादव ने हालांकि सिर्फ धरना देने की बात कही है। टोल प्लाजा का घेराव कर ट्रैफिक जाम रखने के यूनियन नेताओं के दावे को खारिज किया है।

धरना प्रदर्शन में भाकियू जिला सचिव महिपाल गुर्जर, यूनियन की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष संजीव रस्तोगी, जिला महासचिव अरविंद सिंह सोमवंशी, मीरगंज तहसील संरक्षक राकेश कुमार, रतनलाल, महावीर सिंह, देवेंद्र सिंह, नत्थू खान, गुंडे सिंह, दीपचंद, जितेंद्र समेत कई दर्जन कार्यकर्ता शामिल हुए। भाकियू नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मीरगंज ममता मालवीय को सौंपा है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img