03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली: महिला ने पांच अज्ञात लोगों पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

Spread the love

एफएनएन, बरेली: महिला ने पांच अज्ञात लोगों पर अपहरण कर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने और विरोध करने पर मारपीट कर उसे गांधी उद्यान के पीछे गोली मारकर फेंकने का आरोप लगाया है। यह महिला 2022 में मेयर और दो जजों पर भी दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी है। महिला की भांजी ने तहरीर दी जिस पर पुलिस ने पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को प्राथमिक जांच में मामला फर्जी लग रहा है।

शनिवार की शाम को तीन सौ बेड अस्पताल के सामने मेडिकल से दवा लेने आई वीर सावरकर नगर की महिला को काली कार से आए चार लोग ले गए और गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की भांजी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली उसकी मौसी जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई।

मौसी ने बताया कि वह शनिवार की शाम 4 बजे इनकम टैक्स ऑफिस के पास एक ठेले वाले से रुपये लेने गई थी। ठेले वाले ने रुपये अगले दिन देने को कहा। उसके बाद वह तीन सौ बेड अस्पताल के सामने दवा लेने के लिए गई ऑटो से उतरी। पीछे से काले रंग की कार आ गई। कार में सवार पांच लोगों ने उसे अंदर खींच लिया। आरोप है कि तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसकी चेन और कुंडल छिन लिए। मारपीट कर उसके कंधे के नीचे गोली मारकर कंपनी गार्डन के पीछे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में मामला कुछ संंदिग्ध लग रहा है।

मेयर पर भी कार में खींचकर दुष्कर्म का लगाया था आरोप
इसी महिला ने 2022 में दुष्कर्म की एक रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में ही दर्ज कराई थी। लेकिन, 164 के बयान में उसने मेयर उमेश गौतम और दो जजों का नाम लेते हुए दुष्कर्म की बात कही। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए महिला ने एसएसपी कार्यालय में हंगामा भी किया था। महिला ने आरोप लगाया था कि 2006 से 2015 तक डॉ. उमेश गौतम के यहां नौकरी की थी। उत्पीड़न से तंग आकर नौकरी छोड़ दी। शाम को दवा लेने डॉक्टर के यहां जा रही थी। मेयर डॉ. उमेश गौतम समेत तीन लोगों ने कार में खींचकर नशे की गोली खिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद गैंगरेप किया। हालांकि जांच में आरोप गलत मिलने पर पुलिस ने मुकदमे को स्पंज कर दिया था।

दोनों मामलों में समय और कहानी एक जैसी
इसी महिला के मामले में अब पांच अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज करी गई है। 2022 में और अब दर्ज दर्ज कराई थी। अगर दोनों मामलों में लगभग एक जैसा समय और कहानी देखने को मिल रही है। दोनों मामलों में शाम के समय अकेली डॉक्टर से दवा लेने और कार में खींच कर गैंग रेप करने का आरोप लगाया है। साथ ही दोनों ही मुकदमों में गैंगरेप के बाद उसे फेंक कर आरोपी को फरार होना दिखाया गया है। ऐसे में पुलिस को मामले में झोल लग रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर रविवार की दोपहर पीड़ित महिला ने महिला जिला अस्पताल में काफी हंगामा किया। आरोप लगाया कि उसका समय से मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला का इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है। प्राथमिक जांच में मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img