03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Bareilly: जिला अस्पताल के चपरासी ने नौकरी लगवाने के बहाने तीन लाख रुपये ठगे, एफआईआर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। नर्सिंग स्टाफ की नौकरी लगवाने के नाम पर जिला अस्पताल के चपरासी ने युवती से तीन लाख रुपये ठग लिए। रकम लौटाने को कहा तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

खुर्रम गौंटिया निवासी शिवानी ने बताया कि वर्ष 2022 में अभिषेक सक्सेना नाम के युवक ने जिला अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उससे तीन लाख रुपये ठग लिए थे। अभिषेक और कई अन्य लोगों ने भी उसे जिला अस्पताल का ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (चपरासी) बताया था।

पूरी रकम देने के बाद भी जब काफी समय तक नौकरी नहीं मिली और तगादा करने पर आरोपी हर बार टालमटोल करता रहा तो धोखाधड़ी का शिकार बनने का अहसास हुआ। पीड़िता की तहरीर पर बारादरी थाने में आरोपी अभिषेक के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकाने का अभियोग दर्ज किया गया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img