03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अल्मोड़ा जेल में उम्रकैद काट रहे माफिया डॉन ‘पीपी’ की जूना अखाड़े के मठाधीश के रूप में ‘ताजपोशी’

Spread the love

चौतरफा विरोध के बाद अब बैकफुट पर अखाड़ा प्रबंधन, महंत हरि गिरि बोले-सनातन की शरण में आए माफिया को भी अकेला नहीं छोड़ सकते

एफएनएन ब्यूरो, प्रयागराज-उप्र। प्रयागराज में संगम की पवित्र रेती पर महाकुंभ से पहले माफिया डॉन पीपी की पंचदश नाम जूना अखाड़े के मठाधीश के रूप में ताजपोशी पर संत समाज दोफाड़ होता दिख रहा है। माफिया डॉन प्रकाश पांडेय ‘पीपी’ फिलहाल अल्मोड़ा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। दो दिन पहले पीपी को जेल में ही श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा का संत और मठाधीश बनाने का ऐलान करते हुए ‘प्रकाशानंद गिरि’ नया नाम भी दिया गया।

माफिया पीपी उर्फ प्रकाशानन्द गिरि

प्रयागराज महाकुंभ का बड़ा पर्व बिल्कुल करीब ही है और जूना अखाड़ा अपने इस विवादास्पद फैसले को लेकर आलोचनाओं से घिर गया है। चौतरफा किरकिरी होते देख अखाड़ा प्रबंधन बैकफुट पर आ गया है। सर्वविदित है कि अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी दाऊद को मारने के लिए ‘पीपी’ करांची तक पहुंच गया था।

जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक महंत हरि गिरि ने शनिवार को मीडिया कर्मियों से मुखातिब होते हुए कहा कि इस मामले में जांच बैठा दी गई है। सफाई दी कि हर किसी को स्वेच्छा से सनातन की शरण में आने का अधिकार है। लिहाजा सनातन की शरण में आए माफिया ‘पीपी’ को भी अकेला छोड़कर उससे किनारा नहीं किया जा सकता।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img