। मरीज से अभद्रता करने और मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना को धोखा बताने के मामले में बरेली के दीपमाला अस्पताल के एमडी डॉ. सोमेश मेहरोत्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने शनिवार देर शाम ट्विट कर दीपमाला अस्पताल की आयुष्मान संबद्धता खत्म करने की संस्तुति करने की जानकारी दी है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। खुद को रेल मंत्री का रिश्तेदार बताकर एक डॉक्टर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अनुसूचित जाति के तीन युवकों को रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देते हुए उनसे 9.20 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी नहीं लगने पर दलित युवकों को ठगी का अहसास हुआ और रकम लौटाने को कहा तो आरोपियों ने धमकाया और जातिसूचक गालियां भी दीं। पीड़ितों की तहरीर पर कैंट थाना पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों में एक मुरादाबाद और एक कोलकाता, पश्चिमी बंगाल का है।
एफएनएन, सिरौली-बरेली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम बताते हुए अधेड़ को धोखे से बुलाकर बंधक बना लेने, रकम ऐठने और रंगदारी मांगने के आरोपों में पुलिस ने थाना फतेहगंज पश्चिमी के तीन शातिर बदमाशों को शाहबाद रोड स्थित एक खाली पड़े ढाबे से गिरफ्तार कर अपहृत को भी छुड़वा लिया है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। नर्सिंग स्टाफ की नौकरी लगवाने के नाम पर जिला अस्पताल के चपरासी ने युवती से तीन लाख रुपये ठग लिए। रकम लौटाने को कहा तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।