Wednesday, February 18, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशमुख्तार अंसारी के बैंक खातों की होगी जांच

मुख्तार अंसारी के बैंक खातों की होगी जांच

एफएनएन, लखनऊ: विधायक मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार का शिकंजा कसता ही जा रहा है। परिजनों पर भी सरकार का रुख सख्त हो गया है। अब योगी सरकार ने मुख्तार और उनके सभी नजदीकी लोगों के बैंक खातों और लेन-देन की जानकारी मांगी है। अब तक मुख्तार अंसारी के गैंग से जुड़े 82 लोगों पर गैंग्स्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। मुख्तारी अंसारी गैंग से जुड़े लोगों की सम्पत्ति जब्त होने के साथ इनके बैंक खातों से लेन-देन की भी जांच होगी। अभी कुछ दिन पहले कराई गई जांच के दौरान मुख्तार की बेनामी सम्पत्तियों और बैंक खातों से बड़े लेन-देन की बात सामने आई है। मुख्तार और परिजनों के खातों की जांच नोटबंदी के समय से की जाएगी।

दर्जनों खरीदी गईं अवैध सम्पत्तियां 

जानकारी के अनुसार मुख्तार अंसारी के कई करीबियों के खातों से पैसों को इधर-उधर किया गया। कई कम्पनियां बनाकर उनमें भी पैसे निवेश किए गए और दर्जनों अवैध सम्पत्तियां खरीदी गईं। कई ऐसे लोगों की भी जानकारी मिली है, जिनके पास छोटी-मोटी नौकरी या फिर मुख्तार के लिए काम करते हैं, लेकिन उनके नाम से अवैध कम्पनियां और बैंक खाते खोले गए। जांच में अगर मनी लॉड्रिग का मामला सामने आया तो आगे दूसरी एजेंसियों को भी रिपोर्ट भेजी जा सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments