03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Champawat में BJP की बड़ी ज्वाइनिंग, नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता पार्टी में शामिल

एफएनएन, चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्वाचन जिले चंपावत में भाजपा ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को बड़ा राजनीतिक झटका दिया है। सोमवार को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कुल 31 जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया।

महेंद्र भट्ट ने बताया चुनावी माहौल का संकेत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि एक ही क्षेत्र से बड़ी संख्या में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भाजपा में शामिल होना प्रदेश में पार्टी के पक्ष में बन रहे माहौल को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि इस माहौल का असर अब विभिन्न सर्वे में भी दिखाई देने लगा है। भट्ट के मुताबिक जनप्रतिनिधि आमतौर पर उसी सरकार के साथ खड़ा होना चाहता है, जिसके कार्यकाल में उसके क्षेत्र के विकास की उम्मीदें पूरी हो रही हों।

विकास कार्यों को बताया ज्वाइनिंग की वजह

महेंद्र भट्ट ने कहा कि पिछले 12 से 14 वर्षों में गांवों तक सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि चंपावत की जनता ने पुष्कर सिंह धामी जैसा नेतृत्व प्रदेश को दिया है और आने वाले समय में यह नेतृत्व राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएगा।

भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी जीत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष से लेकर ग्राम प्रधान तक भाजपा में शामिल

भाजपा के मुताबिक चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी की प्रेरणा से यह ज्वाइनिंग हुई। पार्टी में शामिल होने वालों में नगर पंचायत पाटी के अध्यक्ष नारायण लाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संगठन गोविंद सिंह बोहरा के अलावा विभिन्न नगर निकायों के सभासद, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व यूथ कांग्रेस पदाधिकारी और छात्र नेता शामिल हैं।

लोहाघाट क्षेत्र से भी कई जनप्रतिनिधियों ने थामा BJP का दामन

लोहाघाट क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने नए सदस्यों को पार्टी की विचारधारा और संगठन की कार्यपद्धति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों की क्षमता और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियों और चुनावी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।

Hot this week

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Kashipur में सड़क पर आमने-सामने दौड़े दो बाघ, कार सवार ने बनाया हैरान कर देने वाला VIDEO

एफएनएन, काशीपुर : Kashipur देर रात हेमपुर प्रतापपुर रोड...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img