03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किसान विरोधी है सरकार : गणेश उपाध्याय

एफएनएन, रुद्रपुर: उत्तराखंड के किसान नेता डाॅ. गणेश उपाध्याय ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। मंडियों को बंद करने की साजिश की जा रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म करने की साजिश की जा रही है। सस्ते गल्ले की दुकान को भी बंद करने की कोशिश की जारी है। किसानों के फसलों का मूल्य निर्धारण फैक्ट्रियां के मालिक, उद्योगपति जो किसानों की फसलों को खरीदने का व बेचने का कारोबार करेंगे, सरकार ने उनके हाथों में मूल्य धारण करने का मौका देने की कोशिश की है आज सरकार को चाहिए कि न्यूनतम समर्थन मूल्य खुद निर्धारित करें, जिस तरह से महंगाई बढ़ी है 20 से 30 प्रतिशत बढ़ी है उसी तरह किसानों को फसलों का मूल्य का निर्धारण करना चाहिए। हाल ही में डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी से खाद बीज ढुलान का खर्च बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मे चंद उद्योग पतियों का 5 लाख 55 हजार करोड़ कर्ज माफ किया है , लेकिन किसानों का कोई कर्जा माफ व छूट नहीं दी है।

जनता सब जानती है

लॉकडाउन कोरोना महामारी के दौरान वित्त मंत्री ने 20 लाख करोड़ का जो पैकेज देश के हर क्षेत्रों में दिया था। महंगाई व महामारी से आम जनता व किसानों को कोई फायदा नहीं मिला जनता सब जानती है। उन्होंने कहा कि नैनीताल की डबल बेंच की खंडपीठ ने एक ऐतिहासिक किसान हित में फैसला दिया था, डॉ स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करें और मिनिमम न्यूनतम समर्थन मूल्य तीन गुना किया जाए, जो अभी तक लागू नहीं किया गया है। अभी भी वह मेरा केस नैनीताल हाई कोर्ट में चल रहा है। प्रदेश में न तो फसल का वाजिब दाम मिल पा रहा है और न ही उन्हें समय पर सरकार द्वारा फसल मूल्य का भुगतान किया जा रहा है। इस स्थिति में किसान अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img