03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

50 बच्चों से भरी स्कूल बस का ब्रेक फेल, ड्राइवर की सूझबूझ से बची कई जिंदगियां

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, पंचकूला: मोरनी हिल्स पर रविवार सुबह करीब 10 बजे एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई. बस में करीब 50 बच्चे सवार थे, जो एडवेंचर गतिविधियों के बाद वापस लौट रहे थे. जानकारी के मुताबिक, बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए, जिससे बस अनियंत्रित हो गई. ये स्थिति बेहद खतरनाक थी, क्योंकि रास्ता पहाड़ी और संकरा था, जहां जरा सी चूक बड़ा हादसा बन सकती थी, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से हादसा टल गया.

मोरनी स्कूल बस हादसा: इस मुश्किल हालात में बस ड्राइवर नरेंद्र पाल ने हिम्मत और समझदारी दिखाते हुए बड़ा फैसला लिया. उन्होंने बस को खाई की ओर जाने से बचाते हुए पहाड़ की तरफ मोड़ दिया, जिससे बस की रफ्तार कम हो गई और वो पहाड़ से टकराकर रुक गई. इस फैसले से एक बड़ी दुर्घटना टल गई और सभी बच्चों की जान बच गई. ड्राइवर की इस सूझबूझ की हर कोई सराहना कर रहा है.

बच्चों को पहले ही कर दिया था अलर्ट: हादसे से ठीक पहले ड्राइवर ने बस में सवार बच्चों को सतर्क कर दिया था. उन्होंने बच्चों से कहा कि वे सीट या खिड़की को मजबूती से पकड़ लें, ताकि झटका लगने पर खुद को संभाल सकें. बच्चों ने भी ड्राइवर की बात मानी, जिससे हादसे के दौरान उन्हें गंभीर चोटों से बचने में मदद मिली. यह सतर्कता इस पूरे घटनाक्रम में अहम साबित हुई.

20 बच्चे घायल, अस्पताल में इलाज जारी : इस हादसे में करीब 20 बच्चों को हल्की चोटें आई हैं. सभी घायलों को तुरंत दूसरी बस के जरिए पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल पंचकूला में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों की हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Ucc Halala : उत्तराखंड में UCC के तहत हलाला का पहला मामला, हरिद्वार में FIR दर्ज

एफएनएन, उत्तराखंड : Ucc Halala में समान नागरिक संहिता...

Chamoli के थराली में लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची महिला

एफएनएन, चमोली : Chamoli जिले के थराली विकासखंड में...

Jyoti Rautela पर मुकदमा दर्ज, पानी की टंकी पर चढ़कर किया था प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Jyoti Rautela नर्सिंग एकता मंच के...

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...

Topics

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img