कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे को क्लीन चिट मिल गई, बोलीं- झूठ का मुंह काला हो गया

एफएनएन, बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट से कांग्रेस विधायक अनुभा मुुंजारे उत्तर सामान्य वन मंडल की डीएफओ नेहा श्रीवास्तव के खिलाफ मानहानि का केस दायर करेंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीएफओ नेहा श्रीवास्तव द्वारा लगाये गये 2-3 पेटी (लाख) मांगने के आरोप में विधायक अनुभा मुंजारे को क्लीन चिट मिल गई है। जिसके बाद उन्होंने DFO पर केस करने की बात कही है।

डीएफओ ने विधायक पर लगाए थे 2-3 पेटी मांगने के आरोप

बता दें कि डीएफओ नेहा श्रीवास्तव ने बीते 18 अगस्त को बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे पर 2 से 3 पेटी (लाख) रिश्वत मांगने के आरोप लगाते हुए भोपाल में वन विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत की गई थी। इस मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि बीजेपी ने बालाघाट मुख्यालय में बड़ा प्रदर्शन कर बयानबाजी भी की थी।

जांच के लिए गठित की गई थी टीम

वहीं शासन स्तर पर दो सदस्यीय जांच टीम का गठन कर दो महिला अधिकारी के रूप में एक भोपाल से एसीएफ स्तर की वरिष्ठ अधिकारी कमोलिका मोहंतो और बैतुल से सीसीएफ वासू कन्नौजिया को जांच के लिए भेजा गया था।

रिश्वत मामले में नहीं मिले सबूत

जिन्होंने 12 सितंबर को डीएफओ के साथ ही घटनाक्रम की जगह के रसोइया और वन कर्मचारी, विधायक अनुभा मुंजारे, उनके पीएसओ और उपस्थित महिला सहयोगी के बयान लिये थे। इस मामले में जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी और विधायक की ओर से रिश्वत की 2-3 पेटी (लाख) के संबंध में कोई सबूत नहीं मिले।

विधायक को मामले में क्लीन चिट मिलने की खबर सामने आने के साथ ही विधायक अनुभा मुंजारे ने मामले में नेहा श्रीवास्तव पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘अधिकारी का इस तरह से जनप्रतिनिधियों पर बिना किसी तथ्य के आरोप लगाना गलत है। ऐसे अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। वह मामले में माननीय न्यायालय में मानहानि का केस दायर करेंगी। नेहा श्रीवास्तव को बीजेपी के पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन और उनकी बेटी मौसम हरिनखेड़े ने अपना मोहरा बनाकर मुझे बदनाम करने की साजिश की थी। जिसमें वे असफल हो गये और यह कृत्य पूरी तरह से अक्षम्य है।’

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img