03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुसी, परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, मुजफ्फरनगर : हरियाणा के करनाल से अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार जा रहे परिवार की कार मुजफ्फरनगर के तितावी गांव में हादसे का शिकार हो गई. तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुस गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पिचक गई. कार में कुल 7 लोग सवार थे. इसमें एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना पर सीएम योगी ने भी संज्ञान लेकर मृतको के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है.

इधर, इस हादसे के बाद मौके पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा भी पहुंचे. एसएसपी के मुताबिक, ट्रक चालक की तलाश की जा रही है. सड़क किनारे ट्रक खड़ा करने पर कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल, करनाल के फरीदपुर गांव निवासी महेंद्र जुनेजा की कुछ दिनों पहले कैंसर से मौत हो गई थी. उन्हीं की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने के लिए परिवार कार से हरिद्वार निकला था. कार में महेंद्र का बेटा पीयूष, पत्नी मोहनी, बेटा हार्दिक, बेटी अंजू, भाई राजेंद्र, भतीजा विक्की सवार थे. कार शिवा चला रहा था.

बुधवार सुबह करीब 7 बजे पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी इलाके में कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई. हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी कार सवारों को बाहर निकाला. तब तक हार्दिक को छोड़ सभी की मौके पर ही मौत हो गई थी.

पुलिस ने घायल हार्दिक को अस्पताल भेजा है. उसकी हालत गंभीर है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है. पुलिस ने उनके परिवार को सूचना दे दी है. सीओ फुगाना रूपाली राव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है. परिवार वाले भी मुजफ्फरनगर पहुंच गए हैं. इधर, मुख्यमंत्री योगी ने भी मुजफ्फरनगर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है. साथ ही मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है. घायल के समुचित इलाज का अधिकारियों को निर्देश दिया है.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...

Topics

33% महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने

एफएनएन, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2029 से पहले महिलाओं...

ट्रंप ने बढ़ाई दुनिया की चिंता, युद्धविराम पर बड़ा सवाल

एफएनएन, वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img