03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

SDO के घर में फेंका धमकी भरा पत्र, लिखा- एसडीओ साहब संभल जाओ

Spread the love

एफएनएन, रामनगर : तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ के आवास पर मंगलवार रात खनन माफिया ने पथराव कर दिया। पत्थर के साथ धमकी भरा पत्र भी फेंका गया। एसडीओ ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोसी नदी में मंगलवार सुबह अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे रामनगर के एसडीओ मनीष जाेशी को खड़ंजा गेट पर खनन माफिया ने घेर लिया था। उन्होंने एसडीओ से हाथापाई और धक्का-मुक्की की। इस पर टीम ने हवाई फायरिंग कर खुद को सुरक्षित निकाला। एसडीओ ने कोतवाली में तहरीर दी और खड़ंजा खनन गेट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया।

वाहन चालक और खनन कारोबारियों ने भी एसडीओ के खिलाफ तहरीर देकर टीम पर मारपीट का आरोप लगाया था।इसके बाद मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे अज्ञात लोगों ने रामनगर स्थित वन परिसर में एसडीओ के आवास पर धावा बोल दिया। उन्होंने परिसर में खड़ी बोलेरो के शीशे तोड़ डाले। साथ ही पत्थर के साथ धमकी भरा पत्र भी फेंका जिसमें अंजाम भुगत लेने की धमकी दी। एसडीओ मनीष जोशी ने बताया कि रात में ही पुलिस को सूचना दे दी गई थी।

बुधवार सुबह एसडीओ जसपुर संदीप गिरी को साथ लेकर कोतवाली गए और कोतवाल अरुण कुमार सैनी से मिले। बताया कि हमलावरों को वह रात के समय देख नहीं पाए। अंदेशा है कि यह करतूत खनन माफिया की ही है। धमकी भरा पत्र देकर वे डराने की कोशिश कर रहे हैं। कोतवाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि हमलावरों को छोड़ा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

एसडीओ साहब! संभल जाओ, तुम हवा में गोली चलाने को मजबूर हो, हम नही
एसडीओ साहब! ज्यादा दबंगई ठीक नहीं है। तुम नजर में हो हमारी, देहरादून से देख रहे हैं। कुछ टाइम बचा है, चैन से रहो…संभल जाओ…अब पानी सर से ऊपर जा रहा है। तुम लोग हवा में गोली चलाने को मजबूर हो, हम नहीं हैं। जंगल के बीच में कभी कुछ हो गया तो हम जिम्मेदार नहीं होंगे। यह बात अपने तक रखो तो ठीक होगा, बाकि तुम्हारी मर्जी।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img