03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रूड़की: PHD की शोध छात्रा का यौन उत्पीड़न करने का आरोपी, प्रोफेसर बर्खास्त

Spread the love

एफएनएन, देहरादूनः उत्तराखंड के रूड़की स्थित भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (आईआईटी) के एक वरिष्ठ प्रोफेसर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। दरअसल, वरिष्ठ प्रोफेसर पर पीएचडी कर रही एक शोध छात्रा का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। आईआईटी रूड़की ने बयान जारी करके बर्खास्तगी की पुष्टि की है।

जारी बयान के मुताबिक, रहमान को बर्खास्त किया गया। एक शोध छात्रा ने जनवरी में उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। एक आंतरिक जांच पैनल द्वारा दोषी पाए जाने के बाद उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया गया। बर्खास्त किए जाने के समय उनके अधीन 15 से ज्यादा शोधार्थी पीएचडी कर रहे थे। संस्थान के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जिलुर रहमान (60) रूड़की स्थित आईआईटी के कुछ सबसे वरिष्ठ प्रोफेसर में से एक थे और पूर्व में अग्रणी संस्थान में प्रबंधन अध्ययन विभाग के प्रमुख भी रहे थे।

आईआईटी रूड़की ने एक बयान जारी करके कहा कि संस्थान के एक संकाय सदस्य को उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही पूरी होने के बाद सेवा से बर्खास्त किया गया है। बयान में कहा गया है कि आईआईटी रुड़की पेशेवर नैतिकता और संस्थागत अखंडता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान के इतिहास में ऐसी घटना पहली बार हुई है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img