03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रामपुर: मानसिक रूप से परेशान, करोबारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

एफएनएन, रामपुर: मानसिक रूप से परेशान लकड़ी करोबारी ने खुद को अवैध असलहे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है।

भोट क्षेत्र के गांव मिलक हाशम निवासी हाजी इदरीश का पुत्र आदिल पेशे से लकड़ी करोबारी था। रविवार रात घर के सदस्य तरावीह की नमाज अदा करने में लगे थे। कारोबारी अपने कमरे में गया। खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहुंचें तो कारोबारी अंदर लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लहूलुहान अवस्था में पड़े कारोबारी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन, कारोबारी ने अस्पताल जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

सूचना पर भोट थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। साथ ही परिजनों से घटना की जानकारी ली। सोमवार की दोपहर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मिले मृतक के रिश्तेदार शेख मोहम्मद ने बताया कि मृतक लकड़ी के बक्कल का काम करता था। काम में पिछले दिनों हुए नुकसान के बाद वह डिप्रेशन में था। नशा वगैरा भी करने लगा था। कुछ ही दिनों पहले मृतक आदिल नशा मुक्ति केंद्र से आया था।

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img