03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेशः भाजपा महिला नेत्री के द्वारा 6 लोगों पर छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने का आरोप, लोगों ने किया थाने का घेराव

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेशः भाजपा महिला नेत्री के द्वारा 6 लोगों पर छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने के आरोप का लोगों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन कर थाने का घेराव किया। वहीं, गुस्साए लोग देहरादून हाईवे पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस पर सरकार के दबाव में आकर झूठा मुकदमा दर्ज करने का भी आरोप लगाया।

दरअसल, भाजपा महिला नेत्री लक्ष्मी गुरुंग द्वारा लिखित शिकायत पुलिस को दी गई थी। पुलिस को दी गई तहरीर में छह लोगों पर छेड़छाड़ व कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए गए। इस तहरीर के आधार पर रायवाला पुलिस ने ऋषिकेश मेयर पद के निर्दलीय उम्मीदवार दिनेश चंद्र मास्टर, हिमांशु पंवार, लालमणि रतूड़ी,सीताराम रणाकोटी, बॉबी रांगड़ व एक अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी बात से नाराज लोगों ने रायवाला थाने का घेराव किया।

कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला, सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सरकार के दबाव में आकर पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज किया है। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। समाजसेवी सुधीर राय ने कहा जान बूझकर लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। कहा पुलिस जब तक झूठा मुकदमा वापस नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं, मौके पर भारी भीड़ को देखते हुए ऋषिकेश और आसपास की पुलिस को भी बुला लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर देहरादून अमित कंडारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच करने व किसी के साथ भी गलत न होने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img