03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

 बलिया: निरुपुर गांव में एक मोटरसाइकिल खड़े टेंपो से जा टकराई, जिससे दो युवकों की मौत

Spread the love

एफएनएन, बलिया: बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के निरुपुर गांव में मंगलवार सुबह एक मोटरसाइकिल खड़े टेंपो से जा टकराई, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, निरुपुर गांव में मंगलवार सुबह बलिया-बैरिया राजमार्ग पर खड़े टेंपो में एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई, जिसमें रमेश साहनी (38) तथा लखन साहनी (36) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के समय रमेश साहनी अपने भाई की शादी में रेवती थाना क्षेत्र के तुलसी छपरा में शामिल होकर आज सुबह अपने दोस्त लखन साहनी के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। लखन साहनी बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले थे।

हल्दी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद टेंपो चालक वाहन सहित फरार हो गया। कुमार ने बताया कि इस मामले में टेंपो चालक के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ: राजधानी के चार इलाके से संदिग्ध परिस्थितियों में तीन दिन में चार किशोरियां लापता

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img