03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लखनऊ: राजधानी के चार इलाके से संदिग्ध परिस्थितियों में तीन दिन में चार किशोरियां लापता

एफएनएन, लखनऊ: राजधानी के चार इलाके से पिछले तीन दिन के अंदर चार किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। तीन किशोरियां स्कूल के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं आई। परिजन ने गोमतीनगर, विकासनगर, सरोजनीनगर और आशियाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस किशोरियों की तलाश में जुटी है।

विकासनगर की फातिमा बानो के मुताबिक उनकी 14 वर्षीया बेटी शनिवार की सुबह 9 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वापस नहीं आई। उसकी तलाश स्कूल में की गई पर नहीं मिली। एसओ विकासनगर आलोक सिंह के मुताबिक गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। किशोरी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

उधर, गोमतीनगर थाने में खरगापुर निवासी मीना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि उनकी 17 वर्षीया बेटी हुसड़िया चौराहे के पास स्थित एक स्कूल में पढ़ाई करती है। शुक्रवार को वह सुबह 8 बजे स्कूल गई थी। इसके बाद वापस नहीं आई। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की तलाश की जा रही है। वहीं सरोजनीनगर के रहने वाले मोनिस ने आशियाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि शनिवार को उनकी 12 वर्षीया भतीजी आशियाना स्थित निजी स्कूल में पढ़ने गई थी। दोपहर 12 बजे छुट्टी हो जाती है। इसके बाद भी वह घर वापस नहीं आई। तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक छात्रा की तलाश में टीम लगी है। जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

किशोरी लापता, युवक पर रिपोर्ट दर्ज

सरोजनीनगर निवासी 16 वर्षीया किशोरी रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इस मामले में परिजन ने जोगिंदर नाम के युवक पर बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजन का आरोप है कि युवक के पूरे परिवार को दोनों के बारे में जानकारी है। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। किशोरी और आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- रूद्रपुर में सड़क से नीचे जंगल में एक लापता युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

 

Hot this week

Haridwar में 11 माह की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी फरार; एम्स ऋषिकेश में चल रहा इलाज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar धर्मनगरी हरिद्वार से एक बेहद...

Topics

Badrinath Dham के कपाट आज रात 9:37 बजे होंगे बंद, इसी के साथ संपन्न होगी चारधाम यात्रा

एफएनएन, बदरीनाथ : Badrinath Dham उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img