03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मिर्जापुर में बेकाबू ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से मारी टक्कर, 10 मरे, तीन गंभीर घायल

एफएनएन ब्यूरो, मिर्जापुर। मकान की छत का लेंटर डालकर लौट रहे मजदूरों से भरे ट्रैक्टर को पीछे से एक बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। भयानक हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई। गंभीर घायल तीन मजदूरों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया है। मौके पर एसपी और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी पहुंच गए हैं। शुक्रवार सुबह तक बचाव कार्य जारी था।

मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर स्थित कटका गांव के पास बृहस्पतिवार की रात लगभग साढ़े बारह बजे भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के तिउरी गांव में एक मकान की छत का आरसीसी लेंटर डालकर गुरुवार देर रात ट्रैक्टर से चालक सहित 12 मजदूर वाराणसी के मिर्जामुराद थाना अंतर्गत अपने गांव बीरबलपुर लौट रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे-पीछे बाइक से इन मजदूरों का मेठ भी चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार औराई की तरफ से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक को  टक़्कर मारते हुए ट्रैक्टर से जा टकराया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर कुछ ऊपर उछलकर सड़क के बगल के पानी भरे नाले में चला गया । ट्रक भी ट्रैक्टर के ऊपर से होते हुए नाले में फंस गया। हादसे में कुछ मजदूरों की ट्रक की जोरदार टक्कर लगने से तो कुछ की नाले में ट्रक और ट्रैक्टर तले दबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही सीओ सदर अमर बहादुर और आसपास के थानों की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। नाले से शव निकाले गए तो सड़क पर स्थित क्षत-विक्षत शवों को भी हटवाया गया।

इससे पहले हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम भी लगा दिया। एसपी अभिनन्दन और सीओ सदर ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और यातायात बहाल कराया। अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह और एसडीएम गुलाब चंद्र भी मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार सुबह तक सड़क और नाले में वाहनों के बिखरे टुकड़ों को हटाने का कार्य चल रहा था।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img