Tag: Massive Accident

आग की अफवाह के बाद ‘पुष्पक’ से कूदे 12 यात्रियों की कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत

महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा ट्रेन हादसा, कुछ यात्री घायल भी हुए हैं, बचाव-राहत कार्य में जुटीं कई टीमें,...

गोरखपुर में सड़क हादसे में उजड़ गया पूरा परिवार, 2 बच्चों समेत पांच की मौत

डॉक्टरों ने विक्रांत, लाडो, परी, मोनू और सूरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों घायलों निकिता, अंगद और ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार चिन्मयानंद मिश्रा को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डीएम और एसएसपी ने रात में ही मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का इलाज तत्परता से करने के चिकित्सीय टीम को निर्देश दिए हैं।

मिर्जापुर में बेकाबू ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से मारी टक्कर, 10 मरे, तीन गंभीर घायल

एफएनएन ब्यूरो, मिर्जापुर। मकान की छत का लेंटर डालकर लौट रहे मजदूरों से भरे ट्रैक्टर को पीछे से एक बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। भयानक हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई। गंभीर घायल तीन मजदूरों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया है। मौके पर एसपी और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी पहुंच गए हैं। शुक्रवार सुबह तक बचाव कार्य जारी था।

बांदा में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन मजदूरों की मौत, चौथे की हालत भी नाजुक

एफएनएन ब्यूरो, बांदा-उ.प्र.। यूपी के बांदा जिले में नरैनी के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार चार मजदूर तेज रफ्तार मिनी ट्रक की टक्कर लगने से गंभीर घायल हो गए। अस्पताल में तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि चौथे की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

बेकाबू डम्पर की टक्कर से कार सवार 6 तीर्थयात्रियों की मौत, 4 घायल

एफएनएन, जयपुर। राजस्थान में बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह डंपर की टक्कर से कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोग मध्य प्रदेश के थे और खाटू श्याम बाबा के दर्शनों के लिए जा रहे थे।

Bareilly Breaking: भीषण सड़क हादसे में बर्थडे ब्वाय समेत तीन दोस्तों की मौत, चौथा गंभीर घायल

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 10:40 बजे भीषण हादसे में बेकाबू मिनी ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। इन्हीं में से एक के जन्मदिन की पार्टी मनाकर सभी अपने घर कस्बा शाही लौट रहे थे। हादसे में कार में सवार चौथा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।