धमाके के छह घंटे बाद तक इलाके में घुटन और आंखों में जलन महसूस हो रही थी। आसपास की कई गाड़ियां जलकर राख हो गईं। गेल इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से 100 मीटर दूर कच्चे तेल की पाइपलाइन सुरक्षित है, लेकिन इलाके में भारी नुकसान हुआ है।
सायमा के ऊपर से पहिया गुजर गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। फिरासत अली और उनका बेटा ट्रक के नीचे फंस गए। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक तले फंसे पिता-पुत्र को घटनास्थल पर जुटे लोगों की मदद से जैक से ट्रक का अगला हिस्सा उठवाकर बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि पिता-पुत्र को गंभीर चोट नहीं आई है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। मीरगंज में सिंधौली चौराहे पर शुक्रवार सुबह बेकाबू ट्रक ने हाईवे क्रॉस कर रहे ई-रिक्शा को टक्कर मारकर उड़ा दिया। हादसे में ई-रिक्शा चकनाचूर हो गया और चालक की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
एफएनएन ब्यूरो, मिर्जापुर। मकान की छत का लेंटर डालकर लौट रहे मजदूरों से भरे ट्रैक्टर को पीछे से एक बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। भयानक हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई। गंभीर घायल तीन मजदूरों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया है। मौके पर एसपी और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी पहुंच गए हैं। शुक्रवार सुबह तक बचाव कार्य जारी था।
एफएनएन ब्यूरो, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के पास शेरे पंजाब होटल के सामने रविवार को फोरलेन हाईवे के उनासी चौराहे पर रोड पार कर रहे मनकरी गांव के एक अधेड़ व्यक्ति को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। बरेली ले जाते समय रास्ते में ही गंभीर घायल व्यक्ति की मौत हो गई।